माइक्रोसॉफ्ट इंडिक

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के किसी भी अनुप्रयोग या किसी भी वेब पेज में आसानी से भारतीय भाषा में पाठ डालने में माइक्रोसॉफ्ट इंडिक भाषा इनपुट उपकरण आपकी सहायता करता है । प्राथमिक इनपुट प्रणाली लिप्यंतरण है । इसके साथ ही, ठीक से लिप्यंतरित नहीं हुए शब्दों को संपादित करने के लिए यह एक विजुअल कुंजीपटल उपलब्ध कराता है । इसके अंतर्गत समर्थित भारतीय भाषाएं हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम हैं ।
वेबसाइटों में तमिल

अब आप अपने वेबसाइट पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिक भाषा इनपुट उपकरण (ILIT) के वेब संस्करण को शामिल कर सकते हैं ताकि आपके आगंतुक आसानी से साइट पर तमिल पाठ में प्रविष्टि कर सकें । यह आपके साइट पर आनेवालों को तमिल में सरलता से खोज करने, फार्म भरने और चर्चा करने की सुविधा देता है ।

अपनी वेबसाइट पर ILIT के वेब संस्करण को शामिल करना HTML के किसी छोटे अंश को आपके स्रोत पेज में कॉपी और पेस्ट करने जैसा ही आसान है । आप इसके लिए इन दो तरीकों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं:

ऑप्ट आउट मोड:
लिप्यन्तरण आपके वेबपेज पर सभी समर्थित टेक्स्ट इनपुट क्षेत्रों में सक्षम होगा, जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट नहीं किया जाए । किसी इनपुट क्षेत्र के भीतर लिप्यंतरण को रोकने के लिए आपको उसमें एक विशेष सेटिंग करनी होगी । यह डिफ़ॉल्ट मोड है और यदि आप अधिकांशत: या पूरे वेबपेज को तमिल इनपुट सुविधा से सक्षम करना चाहते हैं तो इसकी सिफारिश की जाती है ।
ऑप्ट इन मोड:

लिप्यन्तरण आपके वेबपेज पर सभी समर्थित टेक्स्ट इनपुट क्षेत्रों में अक्षम होगा, जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट नहीं किया जाए । किसी इनपुट क्षेत्र के भीतर लिप्यंतरण करने के लिए आपको उसमें एक विशेष सेटिंग करनी होगी । यदि आप अपने वेबपेज के कुछ ही भाग को तमिल इनपुट सुविधा से सक्षम करना चाहते हैं तो इसकी सिफारिश की जाती है ।

ILIT का वेब संस्करण वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर, मोज़िला फायफॉक्स, सफारी और गूगल क्रोम को पूरी तरह और ओपेरा को आंशिक समर्थन देता है । पूर्णत: समर्थित ब्राउज़रों में, सभी इनपुट क्षेत्र समर्थित हैं जैसे रिच टेक्स्ट फील्ड के साथ-साथ सादे टेक्स्ट फील्ड । ओपेरा में, केवल सादे टेक्स्ट फ़ील्ड समर्थित हैं ।