|
नया परिणाम-आधारित उपयोगकर्ता इंटरफेस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेल के साथ काम करना आपके
लिए एकदम आसान बना देता है. जो कमांड्स एवं विशिष्टताएँ पहले जटिल मेन्यु और टूलबार्स
में छिपी रहती थीं, वे अब कमांड्स और विशिष्टताओं के अर्थपूर्ण समूहों से युक्त कार्य
आधारित टॅब्स पर आसानी से मिल जाती हैं. कई डायलॉग बॉक्सों की जगह अब ड्रॉप-डाउन गॅलरीज़
ने ले ली है जिनमें उपलब्ध विकल्प प्रदर्शित होते हैं, और आपको योग्य विकल्प चुनने
में मदद के लिए वर्णनात्मक टूलटिप्स या उदाहरणात्मक नमूने दिये होते हैं.
|
|
ट्रेस
उन कारकों को शीघ्रतापूर्वक निर्धारित करें जो टास्क की तिथियों को प्रभावित कर रहे
हैं और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए मुद्दों के स्रोत को सरलतापूर्वक ट्रेस करें.
टास्क ड्राइवर टास्क के प्रारंभ की तिथि का प्रचालन करने वाले कारक को निर्धारित करने
में आपकी सहायता करते हैं (जैसे कि टास्क निर्भरता, कैलेंडर प्रतिबंध, कार्यक्रमबद्ध
तिथि, या अवकाश काल), जिससे आप किसी विशेष देरी के मूल कारण का पता लगाने के लिए कारकों
की किसी श्रंखला का वापस अनुसरण कर सकते हैं.
|
|
विषयवस्तु
ऑफिस एक्सेल 2007 में, किसी विषयवस्तु को लागू कर या एक विशिष्ट शैली का इस्तेमाल कर
आप अपनी वर्कशीट में स्थित जानकारी तुरंत फॉर्मेट कर सकते हैं. विषयवस्तुओं को ऑफिस
2007 के अन्य प्रोग्रामों, जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड या माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पॉवरपॉईंट,
के साथ साझा किया जा सकता है, जबकि शैलियां केवल एक्सेल आधारित वस्तुंओं जैसे एक्सेल
टेबल, चार्ट्स, पिवट टेबल, आकार और चित्रों के फॉर्मेट बदलने के लिए तैयार की गई हैं.
|
|
पंक्ति एवं स्तंभ
ऑफिस एक्सेल 2007 में, एक वर्कशीट में दस लाख तक पंक्तियां और 16 हजार तक स्तंभ समा
सकते हैं. निश्चित संख्या कहें तो, ऑफिस एक्सेल 2007 की जाली में 1,048,576 पंक्तियां
और 16,384 स्तंभ होते हैं, अर्थात इसमें आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेल 2003 की तुलना
में 1,500% अधिक पंक्तियां और 6,300% अधिक स्तंभ मिलते हैं.
|
|
टेम्पलेट
समय बचाने के लिए अपने प्रोजेक्टों को पहले से जानकारी भरी हुए किसी टेम्पलेट से प्रारंभ
करें। अपने स्वयं के कस्टम टेम्पलेटों को बनाएँ, या ऑफ़िस प्रोजेक्ट स्टैंडर्ड 2007
के साथ प्रदान किए गए अनेक नए, बक्से-से-बाहर टेम्पलेटों में से एक का प्रयोग करें.
आप माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस ऑनलाइन पर वेब से टेम्पलेटों को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
|
|
फॉर्मेटिंग एवं फिल्टरिंग
ऑफिस 2007 में, आप अपनी जानकारी के विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण, दोनों उद्देश्यों के
लिए दृश्य टिप्पणियां देने के लिए सशर्त फॉर्मेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. अपवाद
आसानी से खोजने के लिए और अपनी जानकारी की महत्वपूर्ण प्रवृत्तियों की पहचान के लिए
आप कई सशर्त फॉर्मेटिंग नियम लागू कर सकते हैं, जो उन नियमों का पालन करने वाली जानकारी
पर उतार-चढाव वाले रंग, डेटा बार और चिन्हों की मदद से उच्च दृश्यता फॉर्मेटिंग लागू
करते हैं. ऑफिस 2007 में, आप अपनी वर्कशीट की जानकारी तुरंत क्रमित कर उन्नत फिल्टरिंग
और सॉर्टिंग की मदद से आसानी से जवाब प्राप्त कर सकते हैं.
|
|
चार्टिंग
ऑफिस 2007 में, आप नए चार्टिंग टूल्स की मदद से प्रभावी रूप से जानकारी देने वाले पेशेवराना
दिखने वाले चार्ट्स तैयार कर सकते हैं. आपकी वर्कबुक पर लागू विषयवस्तु के आधार पर
चार्ट्स के नए, अद्यतन रूप में 3-डी, पारदर्शिता और सौम्य परछाई जैसे विशेष प्रभाव
शामिल हैं. आपको अपनी जानकारी के लिए सुयोग्य चार्ट तैयार कर पाने के लिए उपलब्ध चार्ट्स
के प्रकार खोजना नए उपयोगकर्ता इंटरफेस की मदद से एकदम आसान होता है. आपको एक सुंदर
फॉर्मेट चुनकर उसमें सारी वांछित जानकारी शामिल करने के लिए बहुत सारी नई पूर्वनिर्धारित
शैलियां और रचनाएँ उपलब्ध कराई गईं हैं. ऑफिस 2007 में, एक्सेल, वर्ड आणि पॉवरपॉईंट
में चार्टिंग साझा की जा सकती है. माइक्रोसॉफ्ट ग्राफ की चार्टिंग विशेषताओं की बजाय
वर्ड और पॉवरपॉईंट अब एक्सेल की शक्तिशाली चार्टिंग विशेषताओं से लैस हैं. अपने दस्तावेज़ों
का आकार छोटा रखने के लिए अपने चार्ट की जानकारी युक्त एक्सेल वर्कशीट अब आप वर्ड या
पॉवरपॉईंट प्रेझेंटेशन में अथवा किसी अलग फाइल में भी सुरक्षित कर सकते हैं.
पिवट टेबल का इस्तेमाल एक्सेल की पहले की आवृत्तियों की तुलना में अब काफी आसान है.
नए पिवट टेबल उपयोगकर्ता इंटरफेस का इस्तेमाल कर आपके डेटा से संबंधित कोई भी जानकारी
देख पाना अब केवल कुछ क्लिक करने जितना आसान है.
|
|
क्विक लाँच
ऑफिस एक्सेल 2007 में, अब आपको कॉर्पोरेट डेटा सोर्स के सर्वर का या डेटाबेस का नाम
याद रखना ज़रूरी नहीं. उसकी बजाय, आपके ऍडमिनिस्ट्रेटर अथवा वर्कग्रुप विशेषज्ञ द्वारा
उपलब्ध कराई गई डेटा सोर्स सूची से चुनने के लिए आप क्विकलाँच का इस्तेमाल कर सकते
हैं. एक्सेल में एक कनेक्शन प्रबंधक आपको किसी वर्कबुक में मौजूद सभी कनेक्शन देखने
की इजाज़त देता है और किसी कनेक्शन को दुबारा इस्तेमाल करना या उसे किसी दूसरे कनेक्शन
से विस्थापित करना आसान बनाता है.
नॉर्मल व्ह्यू और पेज ब्रेक प्रिव्ह्यू व्ह्यू के अलावा ऑफिस एक्सेल 2007 एक पेज लेआउट
व्ह्यू भी उपलब्ध कराता है. इसके ज़रिए आप अपनी वर्कशीट छपने पर कैसी दिखेगी इस बात
को मद्देनज़र रखते हुए उसे तैयार कर सकते हैं. इस व्ह्यू में आप पेज हेडर, फूटर और
मार्जिन सेटिंग्स पर सीधे वर्कशीट में काम कर सकते हैं और चार्ट्स या आकार जैसी वस्तुएँ
इच्छित जगह पर अचूकता से रख सकते हैं. नए उपयोगकर्ता इंटरफेस में आपको पेज सेटअप के
विकल्प भी पेज लेआउट टॅब पर आसानी से उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल कर आप पेज ओरिएंटेशन
जैसे विकल्प तुरंत दे सकते हैं. प्रत्येक पृष्ठ पर क्या छपने जा रहा है यह देखना आसान
होता है, जिससे बारबार छापने के प्रयास और पृष्ठ पर आधी जानकारी छपना टाला जा सकता
है.
|
|
|
|