|
|
|
|
|
|
|
|
|
ऑफ़िस वर्ड 2007 एक शक्तिशाली लेखन प्रोग्राम है जो आपको उपयोग-करने-में-सरल माइक्रोसॉफ़्ट
ऑफ़िस फ़्ल्यूएंट यूज़र इंटरफ़ेस के साथ लेखन के औज़ारों के एक व्यापक समूह को सम्मिलित
कर के दस्तावेजों को बनाने और साझा करने की योग्यता देता है।
ऑफ़िस वर्ड 2007 पेशेवर-दिखने वाली सामग्री का पहले से अधिक शीघ्रतापूर्वक निर्माण करने
में सूचना कर्मियों की सहायता करता है। नए औज़ारों के एक समूह के साथ, आप पूर्वपारिभाषित
भागों और शैलियों से दस्तावेजों का शीघ्रतापूर्वक निर्माण कर सकते हैं, और साथ ही ब्लॉगों
को वर्ड के अंदर से सीधे लिख और प्रकाशित कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस शेयरप्वाइंट
सर्वर 2007 और नए एक्स एम एल-आधारित फ़ाइल प्रारूपों के साथ विकसित एकीकरण ऑफ़िस वर्ड
2007 को एकीकृत दस्तावेज़ प्रबंधन समाधानों का निर्माण करने के लिए आदर्श विकल्प बनाते
हैं।
|
|
स्मार्ट आर्ट
स्मार्ट आर्ट रेखाचित्र और एक नया चार्टिंग इंजन दस्तावेज़ों में एक पेशेवर दिखावट
जोड़ने में आपकी सहायता करते हैं। माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस एक्सेल 2007 स्प्रेडशीट सॉफ़्टवेयर
और माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस पावरप्वाइंट 2007 प्रस्तुति ग्राफिक्स प्रोग्राम के साथ साझा
किया हुआ रेखाचित्रकरण और चार्टिंग आपके दस्तावेज़ों, स्प्रेडशीटों, और प्रस्तुतियों
में एक संगत दिखावट सुनिश्चित करने में सहायता करते हैं।
|
|
इक्वेशन बिल्डर
इक्वेशन बिल्डर संपादन योग्य, वास्तविक गणितीय प्रतीकों का प्रयोग करके पाठ के अंदर
समाहित गणितीय समीकरणों, पहले से निर्माण किए गए समीकरणों, और स्वत: प्रारूपकरण का
निर्माण करने में आपकी सहायता करता है।
साइटेशन मैनेजर और रिफ़रेन्स बिल्डर आपको संदर्भों, पृष्ठ ने नीचे की टिप्पणियों, पृष्ठ
के समापन पर की टिप्पणियों, विषय सारणियों, आंकड़ों की सारणियों या अधिकारियों की सारणियों
को जोड़ने की योग्यता देता है। ऑफ़िस फ़्ल्यूएंट यूज़र इंटरफ़ेस औज़ारों को एक स्पष्ट और
व्यवस्थित रीति से प्रस्तुत करता है जब आपको उनकी आवश्यकता हो। सजीव दृश्य पूर्वावलोकन,
पूर्वनिर्धारित शैली दीर्घाएँ, तालिका प्रारूप, और अन्य सामग्री ऑफ़िस वर्ड 2007 की
क्षमताओं से और अधिक प्राप्त करने में आपकी सहायता करते हैं।
|
|
बिल्डिंग ब्लॉक
ऑफ़िस वर्ड 2007 आपके दस्तावेज़ों में बार-बार उपयोग की गई सामग्री को जोड़ने के लिए
निर्माण खंडों का परिचय देता है। अपने दस्तावेज़ में और अधिक पेशेवर दिखावट लाने के
लिए मुखपृष्ठों, पुल क्वोट्स, हेडरों, और फ़ूटरों की एक पूर्वनिर्धारित दीर्घा से चयन
करें। आप कस्टम पाठ, जैसे कि कानूनी अस्वीकरण पाठ या अन्य प्राय: उपयोग की गई सामग्रियों,
के जोड़े जाने को सरलीकृत करने के लिए अपने स्वयं के निर्माण खंडों का भी निर्माण कर
सकते हैं।
|
|
चार्टिंग
चार्टिंग और रेखाचित्रकरण के नए गुण जिनमें त्रिआयामी आकार, पारदर्शियाँ, छाया गिराना,
और अन्य प्रभाव सम्मिलित हैं, पेशेवर दिखावट वाली ग्राफिक्स का निर्माण करने में आपको
सहायता करती है जिनका परिणाम अधिक प्रभावी दस्तावेजों में होता है। क्विक स्टाइल्स
और डॉक्यूमेंट थीम्स का उपयोग करके आप अपने पूरे दस्तावेज में हर स्थान पर पाठ, सारणियों,
और ग्राफिक्स की दिखावट को अपनी पसंदीदा शैली या रंग योजना से मिलान करने के लिए बदल
सकते हैं।
|
|
शेयरप्वाइंट
ऑफ़िस वर्ड 2007 के साथ, फ़ीडबैक को दक्षतापूर्वक एकत्रित करने के लिए आप दस्तावेज़ों
को सहकर्मियों के साथ साझा कर सकते हैं। आप अपने दस्तावेज़ों के अवांछित वितरण को रोकने
में सहायता कर सकते हैं और यह सुनिश्चित करने में सहायता कर सकते हैं कि निजी टिप्पणियों
या छुपे पाठ को प्रकाशन से पहले हटा दिया जाता है। अब महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर फ़ीडबैक
प्रदान करना या समीक्षा और अनुमोदन वर्कफ़्लोज़ में भाग लेना भी अधिक सरल है जब ऑफ़िस
शेयरप्वाइंट सर्वर 2007 के साथ कार्य कर रहे हों।
त्रि-पटल समीक्षा पट्टी वर्ड दस्तावेज़ के दो संस्करणों की तुलना करने और संयुक्त करने
को सरल बनाती है, जिससे कि आप छोटे से छोट अंतरों का भी पता लगा सकते हैं जब समीक्षकों
से परिवर्तन को सँभाल रहे हों।
|
|
डिजिटल हस्ताक्षर
यह सत्यापित करने में अन्य लोगों की सहायता के लिए कि इस सामग्री को को बदला नहीं गया
है जब से इसको प्रकाशित किया गया था, डिजिटल हस्ताक्षरों को किसी दस्तावेज़ में जोड़ा
जा सकता है। अन्य प्रयोक्ताओं को उनके हस्ताक्षर के लिए उकसाने के लिए या अपने दस्तावेज़
के अंदर एक दृश्य डिजिटल हस्ताक्षर उपलब्ध कराने के लिए एक नई हस्ताक्षर पंक्ति को
जोड़ा जा सकता है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|