विंडोज़ 7

विंडोज़ 7 को तेज और अधिक विश्वसनीय कार्य-प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है ताकि आपका पीसी बिल्कुल वैसे कार्य करे, जैसा आप चाहते हैं ।
भूमिका:
विंडोज़ 7 को तेज और अधिक विश्वसनीय कार्य-प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है ताकि आपका पीसी बिल्कुल वैसे कार्य करे, जैसा आप चाहते हैं । विंडोज़ 7 को अनुप्रयोगों और हार्डवेयर के साथ पूरी तरह अनुकूलित करने के लक्ष्य के साथ विंडोज़ लाइन पर और अधिक केंद्रित, वृद्धिशील तरीके से अपग्रेड करना था । भाषा इंडिया IME के द्वारा भारतीय प्रयोगकर्ता विंडोज़ 7 को भारतीय भाषा समर्थन के साथ सक्षम कर सकते हैं ।
नई सुविधाएं

आपकी पसंदीदा तस्वीरों, गानों, वेबसाइटों और दस्तावेजों तक तीव्रता के साथ पहुंचने के लिए जंप लिस्ट नामक एक नई विशेषता प्रस्तुत की गई है । विंडोज़ टास्कबार बेहतर थंबनेल प्रीव्यू, आसानी से देखे जाने वाले आयकन और इच्छानुसार सेटिंग के अनेक तरीकों का समर्थन करता है । कार्यप्रदर्शन में सुधार इस प्रकार से किए गए हैं कि वे सिस्टम को तेजी से निष्क्रिय और आरंभ करते हैं, कम मेमोरी में काम करते हैं और यूएसबी उपकरणों को तीव्रता के साथ ग्रहण करते हैं ।

विंडोज़ 7 की अनूठी छवि, विशिष्ट विज़ुअल अनुभव ऐरो का परिणाम है, जो पीसी के साथ आपके संपर्क को रोमांचक बना देता है । विंडोज़ के बार्डर शानदार शेड में पारदर्शी शीशे के बने हुए प्रतीत होते हैं जो विभिन्न प्रकार की रंग संयोजनाओं में प्रकट हो सकते हैं । विंडोज़ में विंडो बार्डर, नई छवि वाले स्टार्ट मीनू एवं टास्कबार और ऐरो थीम में कई विकल्प समाहित हैं, जो आपके कंप्यूटर की छवि को आसानी से परिवर्तित कर देता है और कुछ सरल चरणों के साथ यह क्रिया पूर्ण हो जाती है।

होमग्रुप एक ऐसा तरीका है जिससे विंडोज़ 7 होम नेटवर्किंग की परेशानियों को समाप्त कर देता है । अब विंडोज कनेक्ट एक अन्य विशेषता है जो एक बटन दबाने मात्र से ही आपके वायरलेस होम नेटवर्क को संस्थापित कर देता है – इसके लिए केवल "विंडोज़ 7 के साथ संगत" स्टीकर वाला एक वाई-फाई रूटर खरीदें । एकबार आपका नेटवर्क संस्थापित हो जाने पर नया व्यू उपलब्ध नेटवर्क मीनू इसे कनेक्ट करने में आसान बना देता है । टास्कबार में स्थित यह, आपके सभी विकल्पों – वाई-फाई, मोबाइल ब्राडबैंड, डायल-अप या कार्पोरेट वीपीएन को एक ही झलक में प्रदर्शित करता है । कुछ क्लिक कीजिए और आपका कार्य पूर्ण हो जाता है।

विंडोज़ 7 को आपके लैपटाप की बैटरियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है । उदाहरण के लिए, जब आप इथरनेट जैक का प्रयोग नहीं कर रहे होते हैं तो यह उसके पावर को ऑफ कर देता है और यदि कंप्यूटर पर लंबे समय से काम नहीं हो रहा हो तो यह स्वत: अत्यधिक विद्युत खपत करनेवाले एलसीडी स्क्रिन को मंद करके विद्युत खपत में कमी लाता है।

लाइब्रेरी नामक एक नई विशेषता विंडोज़ 7 में लाई गई है जो आपको अपनी फ़ाइल, चाहे वो कंप्यूटर में कहीं भी हो और उसका नाम चाहे कुछ भी हो, को एक संग्रहित करने का विकल्प देता है । एक लाइब्रेरी मंर 50 लोकेशनों को समाहित किया जा सकता है । आप नई लाइब्रेरी भी बना सकते हैं - और उन्हें मनचाहा नाम दे सकते हैं । उदाहरण के लिए, एक वास्तुकार अपने ब्लूप्रिंटों, संविदाओं और भवन परियोजना से संबंधित तस्वीरों के लिए एक लाइब्रेरी बना सकता है ।

विंडोज़ 7 के साथ फ़ाइलों, फोल्डरों, प्रोग्रामों और तस्वीरों को खोजना अत्यंत सुविधाजनक हो गया है । आप स्टार्ट मीनू या किसी भी खुले विंडो में सर्च बॉक्स का प्रयोग करके लगभग सभी चीजों को खोज सकते हैं । सामान्यतया, स्टार्ट मीनू में सर्च बॉक्स ही वह पहली जगह है जिसे आप अपनी आवश्यकता के लिए सबसे पहले देखना चाहेंगे । अपने कंप्यूटर में भंडारित फ़ाइलों, फोल्डरों, प्रोग्रामों और ई-मेल संदेशों को ढूंढने के लिए आप स्टार्ट मीनू में सर्च बॉक्स का प्रयोग कर सकते हैं । केवल स्टार्ट बटन को क्लिक करें और सर्च बॉक्स में टाइप करना आरंभ कर दें । जैसे ही आप टाइप करना आरंभ करते हैं, टाइप किए गए पाठ से मिलती-जुलती चीजें स्टार्ट मीनू में प्रकट होना आरंभ हो जाती हैं ।

विंडोज टच, टच स्क्रिन तकनीक का प्रयोग करते हुए अपने कंप्यूटर पर कार्य करने का एक प्राकृतिक तरीका है । जब आप विंडोज़ 7 को एक टच स्क्रिन पीसी में संस्थापित करते हैं तो आप अंगुलियों से इसे नियंत्रित कर सकते हैं । विंडोज़ 7 मल्टी टच तकनीक का समर्थन करके संभावनाओं की एक नई दुनिया को सामने लाता है । डबल क्लिक एक डबल टैप बन जाता है । इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 में, आप स्क्रिन पर अंगुलियों को उपर नीचे करके वेबपेज को स्क्रोल करते हैं । फोटो व्यूवर में, आप स्क्रिन पर दो अंगुलियों को एक-दूसरे से दूर ले जाकर जूम कर सकते हैं या एक अंगुली के चारो ओर दूसरी अंगुली को घुमाकर तस्वीर को घुमा सकते हैं ।

विंडोज़ 7 के लिए माइकोसॉफ्ट टच पैक वह झलक दिखाता है कि आगे क्या है । कुछ टच स्क्रिन पीसी के साथ आने वाले नए पैक में 3-डी विजुअल अर्थ शामिल है जिसे आप अपने हाथ से घुमा सकते हैं । माइकोसॉफ्ट सर्फेस ग्लोब पर किसी स्थान को टच कीजिए और यह साइडवॉक स्केल के साथ ज़ूम हो जाता है ।

विंडोज़ 7 सिस्टम आवश्यकताएं
  • 1 गीगाहर्ट्ज (GHz) या तेज 32-बिट (x86) या 64-बिट (x64) प्रेसेसर
  • 1 गीगाबाइट (GB) रैम (32-बिट) या 2 GB रैम (64-बिट)
  • हार्ड डिस्क में 16 GB स्थान की उपलब्धता (32-बिट) या 20 GB (64-बिट)
  • WDDM 1.0 या उच्च ड्राइवर सहित DirectX 9 ग्राफिक्स उपकरण