साफ्टवेयर द्‌वारा अपराध की खोज

अनेक कानूनों, अनेक साक्ष्यों, बड़ी संख्या में कर्मचारियों के होने पर भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण पाना बड़े-बड़े संगठनों के लिए दुष्कर हो जाता है। असामाजिक शक्तियां अब सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके चुनौती दे रही हैं और यह समस्या जटिल होती जा रही है। इस पृष्ठभूमि में, जल्दी से जल्दी अपराधों की जांच कर, उनका समाधान ढूंढने के उद्देश्य से, पुलिस एवं रक्षा शाखाओं के लिए विश्व विख्यात साफ्टवेयर संस्था माइक्रोसाफ्ट ने एक नई साफ्टवेयर विकसित की हैं।

माइक्रोसाफ्ट द्‌वारा विकसित…
चूंकि अपराधी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क स्थापित करके तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, अतः उनके संचालन पर सख्त निगरानी रखने और उनकी योजनाओं के बारे में पूर्वानुमान करके उन्हें रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को विभिन्न विषयों पर स्थानिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्ञान की जरूरत है। तभी वे विभिन्न क्षेत्रों और स्तरों पर हो रहे अपराधों को रोक सकेंगे। खासकर नकली मुद्रा, बडे-बडे़ कंपनियों में डेटा की चोरी जैसे मामलों का समाधान के लिए पुलिस कर्मियों को भी प्रौद्योगिकी का थोड़ा-बहुत ज्ञान आवश्यक हैं। भारत सरकार ने इस आवश्यकता को पहचान लिया और पुलिस कर्मियों को उच्च स्तर का कंप्यूटर-ज्ञान दिलाने के लिए कदम उठाया हैं। इसके अंतर्गत कंप्यूटर द्‌वारा मामलों की जांच कराने की योजना तैयार करने के साथ-साथ अपराध की जांच के लिए माइक्रोसाफ्ट द्‌वारा विकसित साफ्टवेयर के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत है।

नेटवर्क द्‌वारा…
खुद पुलिस कर्मियों द्‌वारा की जाने वाली अपराध की जांच की प्रक्रिया को डिजिटलाइज करने के लिए केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक एवं तकनिकी विभाग तथा माइक्रोसाफ्ट द्‌वारा संयुक्त रूप में सीन आफ क्राइम नामक अनुप्रयोग को विकसित किया गया है। इसके द्‌वारा प्राथमिकी (एफ आई आर) की पूरी जानकारी कंप्यूटरों में बचाकर सक सकते हैं। इतना ही नहीं, तिथियों और वर्ष आदि के अनुसार, देश के किसी कोने में स्थित पुलिस स्टेशन से अपराधियों से संबंधित अपराधों की सूचना पलभर में प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए विभिन्न पुलीस स्टेशनों (थाने) को नेटवर्क द्‌वारा जोडेंगे।

संपूर्ण रिपोर्ट…
माइक्रोसाफ्ट द्‌वारा उपलब्ध कराई जानेवाली इस साफ्टवेयर में अपराधियों का विगत इतिहास, उनका स्वभाव, पीडितों एवं साक्ष्यों के विवरण, अपराध से तथा घटना-स्थल संबंधी फोटो, वीडियों, निशानों संबंधी समाचार डिजिटल रूप में प्राप्त किया जा सकता है। अदालत मे सुनवाई के अवसर पर इन विवरणों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं। इनके आधार पर संपूर्ण रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार करना अधिकारियों के लिए आसान हो जाएगा। इसी प्रकार, जिले और राज्य स्तर की रिपोर्ट, संबंधित डेटा को मिलाकर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाचार केन्द्र के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता हैं। खासकर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के बीच अपराधियों को सौंपने जैसी अन्य प्रक्रियोओं को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने और अपराध की जांच को सुव्यवस्थित करने के लिए माइक्रोस्फ्ट का यह अनुप्रयोग पुलिस और रक्षा शाखाओं के लिए काफी उपयोगी है।