शापिंग समाचार देने वाली माइक्रोसाफ्ट आरा

एक ओर वाणिज्यक उत्पादों के विनिर्माता और दूसरी ओर शापिंग का शौक रखने वाले करोडों ग्राहक... इनके दूर-दूर रहने पर भी, जब चाहे तब, आवश्यक उत्पादों की सूचना प्राप्त करने / भेजने के लिए उपयोगी साफ्टवेयर को विकसित करने के संबंध मे प्रख्यात साफ्टवेयर संस्था माइक्रोसाफ्ट के प्रयास सफल होने वाले हैं। ग्राहक वर्षों से जिस प्रकार की साफ्टवेयर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उस प्रकार की साफ्टवेयर, गहरे अनुसंधान के पश्चात, शीघ्र ही उपलब्ध होने की संभावना हैं।

अपेक्षित जानकारी…
माइक्रोसाफ्ट एड्‌वान्सड यूजर रिसोर्स एन्नोटेशन (ए यु आर ए) को संक्षेप में आरा कहते हैं। निरंतर उत्पादों को खोजने वाले ग्राहकों को उत्पाद संबंधी सूचना के संसार से जोडकर यह साफ्टवेयर उनको अपेक्षित जानकारी सुलभ कराती हैं। जिन ग्राहकों के पास विंडोज मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित मोबाइल फोन और पोर्टबुल साधन उपलब्ध है, वे एम एस आरा को लोड करके वाणिज्य उत्पातों की सूचना, जब चाहे तब प्राप्त कर सकते हैं।

कार्य-पद्‌धति…
इस साफ्टवेयर की कार्य-पद्‌धति पर नज़र डालेंगे। आरा-युक्त मोबाइल फोन या साधनों की कैमरे से, आपको जिस उत्पाद की आवश्यकता है, उसकी बार-कोड की फोटो लेना होगा। तदुपरांत, आरा साफ्टवेयर उस उत्पाद से संबंधित वेब-साइट लिंक तथा अन्य सूचना संचित करके, आपके मोबाइल या पोर्टबुल साधन द्वारा सुलभ कराती हैं। इससे विभिन्न बाजारों
में अमुक्त उत्पाद का दाम, उसकी गुणवत्ता आदि, अनेक वेषयों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

समीक्षा…
एक और विशेषता यह है कि ग्राहक आरा की वेब साइट में विभिन्न उत्पादों की समीक्षा कर सकते हैं और अन्य समीक्षाओं को देख सकते हैं । याने शापिंग प्रेमियों के लिए यह साफ्टवेयर बहस का मंच बन जाती है। माइक्रोसाफ्ट की कम्यूनिटी टेक्नालजीस ग्रूप में, एम एस आरा साफ्टवेयर को विकसित करने वाले शाधार्थी-वृंद के सदस्य मार्क स्मित ने आशा व्यक्त की कि सीघ्र ही उपलब्ध होने वाली यह साफ्टवेयर करोडों ग्राहकों को आकर्षित कर पाएगी।