डिजिटल उत्पादों के प्रयोग से बदलती जीवन शैली
कल तक छोटी-मोटी बातों के लिए भी कागज़ पर लिखित लेखा-जोखा और मानवीय परिश्रम पर ज्यादा आधारित रही भारतीय जीवन शैली में डिजिटल उत्पादों के प्रयोग ने अनेक परिवर्तन ले आए हैं। नगरों और छोटे शहरों के निवासियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी थोडी-बहुत मात्रा में उपलब्ध थी, लेकिन गाँवों की स्थिति दयनीय थी। अब डिजिटल उत्पादों की उपलब्धिता और प्रयोग के संबंध में गाँव और शहर के बीच का अंतर लुप्त हो गया और समाज के सभी वर्गों की जनता के लिए आधुनिक कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के उपलब्ध के कारण, सभी वर्गों की जनता की, विभिन्न क्षेत्रों में, एक साथ प्रगति दीख पड़ती हैं। इससे संबंधित सभी पहलुओं पर दृष्टिपात करेंगे:
चित्रों में सृजनात्मकता... पुराने जमाने में फोटोग्राफरों की दयनीय स्थिति थी। अपने मैनुअल केमरा में रील भरना, विकसित करने के लिए उसको निकटवर्ती शहरों में भेजना, अगर वे ठीक नहीं होते तो दुखी हो जाना, न जाने कितने कष्ट भोगने पडे़। डिजिटल केमरा के आने से अब परिस्थिति में संपूर्ण परिवर्तन आ गया है। डिजिटल केमरा के लिए रील की जरूरत नहीं है। खींची गई तस्वीर ठीक-ठाक है या नहीं, इसे जब के तब देख लेने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। केमरा में ही रोशनी का समायोजन किया जा सकता है। तस्वीरों के लिए सुंदर पृष्टभूमी भी केमरा में ही उपलब्ध है। तस्वीरों को डिजिटल केमरा अथवा केमरा की सुविधा से युक्त मोबाइल फोन से कंप्यूटर में डाउनलोड करके उन्हें और सृजनात्मक ढंग से उपलब्ध कराए जा सकते हैं। विशेषतः माइक्रोसाफ्ट संस्था की विंडोज़ एक्सपी, विंडोज़ विस्टा की संचालन व्यवस्था में फोटोग्रफी के लिए अत्यंत उपयुक्त डिजिटल इमेजिंग की सुविधा है, जिससे तस्वीरों को अपेक्षाकृत शीघ्र और सुंदर रूप में प्राप्त करने के साथ-साथ, जहां चाहे वहां ई-मेल द्वारा भेज सकते हैं। तत्काल इसका मुद्रण किया जा सकता है। चूंकि इसका प्रयोग करना आसान है, अतः ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियां भी महिला फोटोग्राफर के रूप मे व्यस्त हैं और उनकी अच्छी आमदनी है। प्रख्यात समाचार संस्थाओं में गाँव स्तर पर काम करने वाले फोटोग्राफर के लिए यह अत्यंत सुविधाजनक है।
समाचार संग्रहण... नए समाचार संग्रहित करके, अपने श्रोताओं और दर्शकों को नई-नई अनुभूतियां प्रदान करने में आपसी स्पर्धा में तल्लीन होकर टीवी चैनल और एफ एम रेडियो संस्थाएं बड़े पैमाने पर काम रही हैं। युवा पीढ़ी समेत सभी वर्गों को आकर्षित कर रही इस सूचना क्रांति का प्रारंभ मीडिया संस्थाओं के सूचना संग्रहण कर्मचारियों ने किया, जिनको हाथ में, जेब में जम जाने वाले वायिस रिकार्डर, वीडियो रिकार्डिंग सुविधा-युक्त डिजिटल केमरा काफी उपयोगी हैं। कहीं दूरस्थ क्षेत्रों में होने वाली धटनाओं को वायिस रिकार्डर और डिजिटल केमरा की सहायता से पत्रकार तेजी से अपने केंद्रों में पहुंचा दे रहे हैं। शीघ्रता के साथ-साथ गुणवत्ता में भी डिजिटल उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समय-समय पर बाजार में विमोचित होने वाले डिजिटल उत्पादों के अनुरूप माइक्रोसाफ्ट जैसी अग्रश्रेणी की साफ्टवेयर संस्था अपनी संचालन व्यवस्था और अन्य साफ्टवेयर उत्पादों को सुधारकर डिजिटल कंप्यूटिंग को बढ़ावा दे रही है।
नवीन अनुभूति देने वाले पेन-ड्राइव... तर्जनी या अनामिका के परिमाण वाले पेन-ड्राइव आधुनिकता के प्रतीक माने जाते हैं। पेन-ड्राइव के विभिन्न प्रकार के उपयोगों को जानने पर आश्चर्य होगा। करीब एक हजार रुपए की दर से उपलब्ध होने वाले पेन-ड्राइव में दर के अनुसार अनेक सुविधाएं होती हैं। एमपी3 प्लेयर, कुछ घंटों तक की वायिस रिकार्डिंग, फैलों को बचाकर रखने के लिए पर्याप्त जगह... अनेक सुविधाएं उंगली-मात्र के परिमाण के पेन-ड्राइव में उपलब्ध होने के कारण कुछ ही सेकंड या मिनटों में सूचना-संग्रहण तथा उसे भेजने की प्रक्रिया संपन्न हो जाती है। आज की युवा-पीढ़ी की फैशन की जीवन शैली के प्रतीक हैं पेन-ड्राइव। अभी-अभी यह सुविधा छोटे शहरों और गाँवों में उपलब्ध होने लगी है।
डिजिटल उत्पादों के प्रयोग के संबंध में विनिर्माताओं ने आनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उससे संबंधित विषयों को क्षेत्रीय भाषाओं में देने का प्रबंध कर रहे हैं, जिसे हम उत्साहवर्धक मान सकते हैं। |