इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 का अनेक उपयोगिताएं

ब्राउजिंग का नाम लेते ही सभी नेटिजनों के मन में याद आनेवाला ब्राउजर हैं माइक्रोसाफ्ट का इंटरनेट एक्सप्लोरर। पहले से अधिक सुविधाओं के सात इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 वर्शन अब कंप्यूटर दुनिया के डेस्कटापों में अपना स्थान बना चुका हैं। सबको आकर्षित करने वाले इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 की विशेषताएं आपके लिए प्रस्तुत हैं।

आधिक आकर्षक टूल बार...
इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 की टूल बार में कुछ विशेष परिवर्तन हुए हैं। टूल बार ब्राउजर पहले की तरह पाठ के रूप में ना होकर ग्राफिकल आइकान के रूप में दिखाई देती हैं। ये ग्राफिकल आइकान ड्राप-डाउन मेनु से युक्त होते हैं। इस एक्सप्लोरर में बिल्ट इन एम एस एन सर्च इंजन भी हैं।

ट्याब्ड ब्राउजिंग...
एक ही विंडे द्वारा एक से अधिक वेब पृष्टों को देखने का सुविधा इस में हैं। तथा एक ही विषय से संबंधित वेब पृष्टों को एक ही विंडो में देखा जा सकता हैं। थम्बनेल्स के आधार पर, ट्याबोंसे इनके बीच भ्रमण करने हेतु क्लिक ट्याबस की सुविधा हैं।

ट्याब ग्रूप...
ट्याब्ड ब्राउजिंग की तरह, वेब पृष्टों का विषय-वार वर्गीकरण कर ट्याब ग्रूपों की अंतर्गत उन्हें रख सकते हैं। फलस्वरूप एक बार क्लिक करने से एक से अधिक ट्याबों को देख सकते हैं। प्रमुख ट्याब ग्रूप को होम पेज ग्रूप के रुप मे रख सकते हैं। इससे इंटरनेट एक्सप्लोरर को खोलते ही अनेक वेब पृष्टों से युक्त ट्याब ग्रूप का दर्शन होता हैं।

एक ही बुक मार्क...
एक ही क्षेत्र से संबंधित अनेक वेब पृष्टों को बाद में कभी देखने की दृष्टी से, अगर आप बुक मार्क करना चाहते हैं तो उन सभी पृष्टों को एक ही बुक मार्क के अंतर्गत रख सकते हैं। इस बुक मार्क पर क्लिक करेंगे तो संबंधित क्षेत्र के अनेक वेब पृष्ट आपके सामने उपस्थित होंगें। अनुसंधानकर्ताओं और विश्लेषकों केलिए यह अत्यंत उपयोगी हैं।

आर एस एस कंपाटिबबिलिटी...
किसी वेब साइट मे अक्सर होने वाले अपडेट तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं जब के तब प्राप्त करने हेतु सबस्क्राइब करने में आर एस एस कंपाटिबबिलिटी आपकी सहायता करेगी। संबंधित वेब साइट जब अद्यतन की जाती है, तब टूल बार आपको इसके संकेत देती हैं।

जबरदस्त सुरक्षा...
प्राथमिक तौर पर इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 में आक्टिव एक्स डिजिटल नियंत्रण व्यवस्था हैं, जिसके कारण ग्राहक की अनुमति के बगैर कुछ भी डाउन लोड नहीं हो सकता। इन्फर्मेशन बार या याड-इन मैनेजर द्वारा आपके लिए आवश्यक आक्टिव एक्स नियंत्रण को चालू कर सकते हैं। कलर कोडेड नोटिफिकेशन इसी प्रकार प्रत्येक वेब साइट के सुरक्षा स्तर का प्रदर्शन करता हैं। हानिकारक वेब साइटों को रोकने केलिए फिशिंग फिल्टर सहायता करेगी।

पैरेंटल कंट्रोल...
बच्चों द्वारा देखी जानेवाली अनेक वेब साइटों के संबंध में जो सुरक्षा व्यवस्था अमल में हैं, उस पर माँ-बाप रिमोट के जरिए निगरानी रख सकते हैं। बच्चों की ब्राउजिंग पद्धति और समय को परख कर, अपोक्षित कार्यवाइ कर सकते हैं।

मुद्रण में सहायता...
यह वर्शन केवल चयनित पाठ के मुद्रण के साथ साथ, मुद्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले कागज के परिमाण के अनुरूप वेब-पृष्ट का ताल-मेल करती हैं। लाइव-मार्जिन के साथ बहु-पृष्ट पूर्वावलोकन कराने के अलावा डाक्युमेंट क्लिपिंग्स के निवारण के लिए मुद्रण-पाठ के परिमाण को बदलती हैं।

फेवरेट्स सेंटर...
ट्याब ग्रूपों, आर एस एस सबस्क्रिप्शनों, फेवरेटों में से आपके लिए जो वेब साइट महत्वपूर्ण हैं, उन्हे आसानी और तेजी से प्राप्त करने की सुविधा यह प्रदान करती हैं। जब चाहे तब विस्तृत करने तथा अत्यंत महत्वपूर्ण वेब साइटों को और तेजी से प्राप्त करने के आशय से विशेष एंकरिंग करने में यह ब्राउजर सहायकारी हैं।

प्रगति के लिए टूल-किट...
इस टूल-किट का उपयोग कर आईटी प्रोग्रामर और डेवलपर अपनी वब साइटों तथा अनुप्रयोगों के बीच के वैषम्यों पर नज़र डाल सकते हैं और उन्हे ठीक कर सकते हैं। इसी प्रकार इंटरनेट एडमिनिस्ट्रेशन किट द्वारा अतिरिक्त प्रोग्राम और विशेष सटिंग दे सकते हैं।

डाउनलोड करने के लिए लिंक है http://www.microsoft.com/windows/ie/