एक्सेल : आंकड़े अब आसान
माईक्रोसाफ्ट संगठन अब भारतीय भाषाओ में अपने उपयोग-कर्ता अनुकूल उत्पादन देने जा रहा हैं। आप जानते ही होंगे कि आफिस सूट में एक्सेल का अधिकारिक प्रयोग किया जाता हैं । अंग्रेजी न जानने वाले लोग भी अब इसका उपयोग कर पाएंगे ।
आंकड़ो से संबंधित काम को आसानी से करने वालों की संख्या कम ही होगी । आंकड़ो से डरने वालों के प्रायः देखा जाता हैं । आंकड़ो में जो जटिलता है, वही इसका कारण हैं । कुछ लोग सूचियों से डरते हैं तो कुछ लोगों को ग्रैफों से । ऐसे लोगों की सुविधा के लिए ही माईक्रोसाफ्ट ने एक्सेल का आविष्कार किया । अब एक्सेल भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो रही है, सभी विशिष्टदाओं के साथ ।
अपनी मातृभाषा में… अपनी मातृभाषा में काम करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह वरदान है । जो कार्य आप सिर्फ अंग्रेजी में किया करते थे, उनको अब मातृभाषा में कर सकते हैं। आफिस सूट का इंटरफेस और सहायता अब भारत की प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसका उपयोग करके आप अपने कर-संबंधी आंकड़े मातृभाषा में तैयार करें और सभी को चकित कर दें ।
जटिलताओं से भरी आंकड़ों की दुनिया को एक्सेल ने सरल बना दिया। इसका उपयोग करके आप दैनिक-व्यय से लेकर गहन लेखा-जोखा तक के कार्य आसानी से कर सकते हैं । इसके लिए आपको गणितज्ञ होने की जरूरत नहीं है । अन्य विशेषज्ञो के जैसे ही आप भी जटिल अंशों का आसानी से समाधान कर पाएंगे । इस सुविधा के कारण ही गृह, कार्यालय और संगठन स्तर के लेखा-जोखा ज्यादातर एक्सेल में ही किए जाते हैं ।
आपको जिसकी अपेक्षा होती है, वह इसमे उपलब्ध हैं एक्सेल की विशेषताएं आप स्वयं समझ लीजिए । वास्तव में इसे एक कुशल एवं सक्षम लेखाकार कह सकते हैं। आपके आय-व्यय संबंधी आंकड़ो के लिए सही फार्मुला का उपयोग करके, कर का निर्धारण कर सकते हैं। वार्षिक-व्यय संबंधी विवरण का सीर्ष-वार परीक्षण करके पता लगाया जा सकते है की किस विषय के लिए ज्यादा खर्च किया गया और जिस क्षेत्र में खर्च करना अपेक्षित हैं ।
बृहत् संस्थाएं, एक्सेल की इन विशिष्टताओं का उपयोग कर रही हैं । कर्मचारियों के वेतन की गणना के लिए उनकी हाजिरी, गैर-हाजिरी की गिनती करते बैठने की जरूरत नहीं हैं । एक्सेल में निर्दिष्ट फार्मुला रिकार्ड करके अपेक्षित विवरण प्रस्तुत कर दें तो थोडे ही समय में एक्सेल सही सूचना दे देगी । आंकड़ो में परिवर्तन करना है ते एक्सेल में एक बार परिवर्तन देना पर्याप्त है, एक्सेल उसे याद रखकर सही रिपोर्ट देगी ।
सही आंकड़ो के साथ एक्सेल का उपयोग करके आप अपनी रिपेर्ट अच्छी तरह तैयार कर सकते हैं । चार्ट और ग्राफ भी अपनी ही भाषा में । अपनी ही भाषा में संख्याएं और तारीखें दे पाएंगे, उनको क्रमबद्ध कर पाएंगे ।
आंकड़ो से दूर रहने के लिए कुछ-न-कुछ कारण ढूँढ लेने की परेशानी हट गई न । अपनी ही भाषा में एक्सेल का उपयोग करने के लिए आपके पास आफिस सूट का ताजा वेर्शन होना चाहिए । आफिस का ट्रयल वेर्शन आप www.office.microsoft.com से डाउनलोड कर सकते हैं। |