वर्ड में आसान और प्रभावशाली समाधान
सुंदर लिखावट में लिखे हुए अथवा मुद्रित अक्षर सबको अच्छे लगते है । ऐसे अक्षरों की सुंदर आकृति देखकर हम चकित हो जाते हैं। कुछ दस्तावेजो में सुंदर अक्षरों के साथ-साथ प्रभावशाली शब्दों का भी प्रयोग होता है । हमारी भी आशा रहती है, ऐसे सुंदर और प्रभावशाली दस्तावेज तैयार करने की ।
अब आप अपनी भाषा में उक्त प्रकार के दस्तावेज कर सकते हैं। माइक्रोसाफ्ट संगठन उपयुक्त अंशों से युक्त वर्ड आपको सुलभ कर रही हैं । संबंधित भारतीय भाषाओं की सुटों का उपयोग करके आप अपनी मातृभाषा में ये सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं ।
स्थानीय प्रभावों से युक्त दोष-रहित प्रस्तुति अच्छे दस्तावेज की तैयारी में कंप्यूटर के योगदान की बात से आप आश्चर्य-चकित को गए हैं तो इस के बारे में आप खुद जान लीजिए ।
अंग्रेजी दस्तावेजो के आकर्षक और प्रभावशाली बनाने वाली सभी विशिष्टताएं अब आफिस सूट की भारतीय भाषाई वर्शन में भी हैं। आफिस सूट को खोलते ही आपको अपने ही माहौल में काम करने का एहसास होगा । साथ ही, मातृभाषा में उपलब्ध होने वाले इंटरफेस, सहायता तथा अन्य अंश आपको अपने ही माहौल का एहसास देगा ।
अधिक प्रभावशाली ढंग से और पूर्ण अनुभूति से काम करने में आधुनिक प्रौद्योगिकी आपकी सहायता करेगी । आप जिस कुंजीपटल से परिचित है, उसे चुनने की सुविधा उपलब्ध होने के कारण टंकण में कोई परेशानी नहीं रहती । साथ ही किसी दूसरे प्रकार के कुंजीपटल को जोडना भी संभव हैं ।
अक्षर दोष... अक्षर क्रम अक्षर दोष न होने और उचित शब्द का उपयोग कर पाने पर ही आपको सही दस्तावेज तैयार करने का आत्मविश्वास प्राप्त होगा । समुचित शब्द का सही स्थान पर प्रयोग करना चाहिए ।
अक्षर-क्रम का परीक्षण, स्वयं-सुधार आदि सुविधाएं अब आपको अपनी मातृभाषा में भी उपलब्ध हो गए हैं । अक्षर-क्रम परीक्षण या स्वयं-सुधार प्रणाली को चालू करना पर्याप्त है, अन्य सुविधाएं अपने आप चालू हो जाएंगी ।
कभी कभी दस्तावेज के रूप को लेकर हम उलझन में पड़ सकते है । तारीख कहां डालनी है, दस्तावेज की की समाप्ति कैसे करनी है - इस प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के लिए टेम्पलेट की सुविधा हैं । व्यक्तिगत विवरणों को अद्यतन करना, आवेदन-पत्र भरना, अधिकारिक या वैयक्तिक पत्र लिखना, बच्चों के जन्मतिथि-समारोह संबंधी निमंत्रण पत्र तैयार करना - इन सभी के लिए आकर्षक टेम्लेट हैं।
बस, इन टेम्लेटों के अपेक्षित विवरणों से भर दें । दोष रहित तथा आकर्षक दस्तावेज तैयार हो जाएगा । स्थानीयता की झलक के लिए अपनी भाषा में वाटर मार्क, उर्धव एवं अधो शीर्षक तैयार करें । क्लिप आर्ट, बुलेट और फार्मेटिंग के जरिए अपने दस्तावेज को और आकर्षक बनाइए। |