विंडोज़ मार्केट प्लेस - साफ्टवेयर का सच्चा बाजार
सही साफ्टवेयर से ही हमारे कंप्यूटर कार्यकलाप ठीक-ठाक होंगे। सस्ते में खरीदने की लालच में नकली साफ्टवेयर खरीदते हैं तो सिस्टम ढंग से काम नहीं करेगी और वाइरस-ग्रस्त होकर वह खराब हो जाएगी। किसी साफ्टवेयर को सीधे विनिर्माता से या उनकी अनुमती प्राप्त किसी संस्था से खरीदने पर न केवल भविष्यत की जरूरतों की पूर्ति के लिए परवर्ति वर्शनों को कम दाम पर प्राप्त करेंगे, बल्कि उत्तम ग्राहक की अपनी छवि को बनाए रख पाएंगे। महत्व पूर्ण अवसरों पर पर्याप्त सहायता मिलेगि। ऐसी सच्ची साफ्टवेयरों को एक साथ जुटाकर, उपयोग-कर्ताओं को अनेक लाभ प्रदान करने की दिशा में माइक्रोसाफ्ट का एक और कदम हैं विंडोज़ मार्केट प्लेस।
खाते की व्यवस्था... किसी साफ्टवेयर खरीदने से पहले विंडोज़ लाइव ID द्वारा विंडोज़ मार्केट प्लेस खाते की व्यवस्था करती हैं। यदी आपको पहले ही हाटमेल या एम एस एन खाता है तो वह विंडोज़ लाइव ID के रूप मे काम आएगा। बाद में बिल्लिंग, साफ्टवेयर खरीदके विवरण और संचार कार्यकलापोंका निर्वाह विंडोज़ लाइव ID करेगी। आपके द्वारा खरीदने जानेवाली साफ्टवयर संबंधित सहायता तेजी से प्राप्त करेंगें। देखिये...http://www.windowsmarketplace.com
डिजिटल लाकर... विंडोज़ मार्केट प्लेस द्वारा साफ्टवेयर की खरीद, डाउनलोड और इंस्टलेशन कार्यकलापों के लिए डिजिटल लाकर अनुमति प्रदान करती हैं। ब्राउज करते वक्त ही आप डिजिटल लाकर के चिह्न के लिए देखिए या "Digital Locket only" चेक बाक्स को चेक कीजिए। डिजिटल लाकर चिह्न से युक्त शीर्षकों को डिजिटल लाकर द्वारा शीघ्र ही डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी साफ्टवेयरों और लाइसेंस चाबियों को डिजिटल लाकर आनलाइन में उपलब्ध कराएगी तो डिजिटल लाकर आसिस्टेंट नामक डेस्कटाप क्लायंट आपके कंप्यूटर में साफ्टवेयर इंस्टलेशन का नर्वाह करेगी। जब आप आनलाइन में रहेंगे तब भी साफ्टवेयर को पहुंचने में यह साथ देती हैं। कुल मिलाकर इसका वास्तविक लाभ यह है कि साफ्टवेयर सीडियों से अलमारी को भर देने, जरूरत पड़ने पर लाइसेंस चाबी को ढूंढना वगैरह श्रम से बच सकते हैं।
एक साथ अनेक क्रय... एक बार यदी आप विंडोज़ मार्केट प्लेस में प्रवेश करते हैं ते, अनेक विक्रेताओं से साफ्टवेयरों को खरीद सकेंगे। खरीदी गई साफ्टवेयरों को डाउनलोड करना, इंस्टाल करना और बैकप सीडी तैयार करना इन सब कार्यों को स्वेच्छा से कर सकते हैं। कुल मिलाकर डिजिटल लाकर द्वारा एक हजार से ज्यादा साफ्टवेयर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कंपेनियों द्वारा दिए जाने वाले हजारों मुफ्त डाउनलोड भी आपके लिए तैयार हैं।
अनेक प्रकार... विंडोज़ मार्केट प्लेस द्वारा आपके इंटरनेट एक्सप्लोरर में माउस पाइंटर आकृतियां, पाप-अप ब्लाकर, बुक मार्क मैनेजर, डाउनलोड मैनेजर, वेब फीड, आफलाइन ब्राउजर, संगीत आदी अनेक सुविधाए जोड सकते हैं। जहाँ तक सुरक्षा की बात हैं, हैकर, स्पामिंग और स्पैवेयर से सुरक्षा प्रदान करनेवाली साफ्टवेयर यहाँ उपलब्ध हैं। इनके अलावा बिजिनेस सोल्यूशन विभाग के सोल्यूशन सेंटर में आपके वाणिज्यक कार्यकलापों को बढ़ावा देनेवाले साफ्टवेयर उत्पाद मिलते हैं। इसमें माइक्रोसाफ्ट के साथ संयुक्त रूप में काम करनेवाली अनेक संस्थाओं के उत्पाद शामिल हैं। मोबाइल और गेम्स प्रेमियों के लिए अनेक साफ्टवेयर उत्पाद और सहायता आप के लिए सदैव उपलब्ध हैं। |