विंडोज़ मोबाइल 6 स्मार्ट फोन से नई सेवाएँ
माइक्रोसाफ्ट आफीस से संबंधित, मात्र पीसी उपयोग-कर्ताओं तक सीमित रह गइ अनेक सुविधाओं को विंडोज़ आधारित मोबाइल उपयोग-कर्ताओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माइक्रोसाफ्ट संस्था ने 12 फरवरी को, अपनी स्मार्ट फोन साफ्टवेयर की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई वर्शन विंडोज़ मोबाइल 6 का विमोचन किया। इस नई वर्शन द्वारा विंडोज़ आधारित मोबाइल उपयोग-कर्ता भी पीसी में काम करने की उसी अनुभूती के सात आफीस की वर्ड, एक्सेल, पावर पाइंट, अउट लुक तथा अन्य साफ्टवेयरों का उपयोग कर, अनेक सुविधाओं के सात काम कर सकते हैं। इस में निहित अन्य विशेषताएं ये हैं।
सिंक्रनाईजेशन... विंडोज़ मोबाइल 6 की मोबाइल फोनों को विंडोज़ विस्टा के सात सिंक्रनाईज होने की सुविधा हैं। पीसी, मोबाइल फोनों के बीच चित्र, संगीत तथा अउट लुक सूचना का आसानी से विनिमय कर इन्हें सिंक्रनाईज कर सकते हैं। वास्तव में अनेक लोगों की यह चाह हैं। इसी प्रकार माइक्रोसाफ्ट एक्सचेंज सर्वर द्वारा अउट लुक केलण्डर, कर्तव्य और पते का समय-समय पर सिंक्रनाईज कर सकते हैं। विंडोज़ मोबाइल 6 आधारित मोबाइल फोन इसके लिए डैरेक्ट पुश तक्नालजी का उपयोग करती हैं।
वन क्लिक आप्शन से ई-मेल... जहां तक ई-मेल की बात हैं, उत्तर देना, फ्लाग लगाना, संदेशों को सब फोल्डरों में भिजवाना या उन्हें हठाना जैसे अक्सर उपयोग किये जानेवाले कार्यकलापों को और आसान करते हुए विंडोज़ मोबाइल 6 कुछेक वन क्लिक आप्शन देती हैं। इतना ही नहीं, जब आप यात्रा कर रहे हैं, तब "अउट आफ आफीस" जवाब भी दे सकते हैं।
स्मार्ट कैलंडर बार... इस नई फीचर से, तिथि या सप्ताह के अनुसार कार्यक्रम तैयार करना, उन पर नज़र रखना और आसान बन गया हैं। एक्सचेंज 2007 के सात जोड़ने से बैठकों के कार्यकलापों को भी कशलता कर सकते हैं। बृहत संस्थाओं के उच्च अधिकारियों केलिए यह अत्यधिक उपयोगी हैं ।
आफीस कार्यकलाप और आसान... विंडोज़ मोबाइल 6 द्वारा आफीस की वर्ड, एक्सेल, पावर पाइंट, अउट लूक तथा अन्य साफ्टवेयरों का उपयोग और आसान बन गया हैं। वर्णो से युक्त सूचियां तथा चित्रों से युक्त अंशोंको मोबाइल फोन के छोटे परदे पर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। नेविगेशन संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी। तथा पूर्ण स्तर पर कार्यकलापों का नर्वाह कर सकते हैं।
एम एस एक्सेस की विशेष उपयोगिताएं... इस में डिजाइन या विजार्ड चयन की सहायता से आवश्यक सारणियां तैयार की जा सकती हैं। पर्वर्ती विश्लेषण के लिए इस के डेटा को स्प्रेड शीट या स्टाटिस्टिकल साफ्टवेयरों को नर्यात कर सकते हैं। अन्य एम एस आफीस अनुप्रयोगों में एम एस एक्सेस को आसानी से आयातित कर सकते हैं।
विश्वसनीय डेटा की सुरक्षा... मोबाइल उपयोग-कर्ताओं की महत्वपूर्ण डेटा को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में विंडोंज़ मोबाइल 6 अनेक सुरक्षा परक फीचरों को दे रही हैं। विशेष रूप से यदी किसी मोबाइल की चोरी हो जाती हैं या वह गायब हो जाती हैं तो, उसकी डेटा को रिमोट के द्वारा हठाने की सुविधा हैं। इससे महत्वपूर्ण डेटा को दूसरों के हाथ लगने से बचा सकते हैं।
केंद्रीकृत वेब कार्यकलाप... वेब में जांच ई-मेल, इंस्टेंट मेसेजिंग तथा ब्लागिंग कार्यकलाप विंडोज़ मोबाइल 6 में केंद्रीकृत हैं। विंडोज़ मोबाइल उपयोग-कर्ताओं के लिए विंडोज़ लाइव कई प्रकारों की सेवाए प्रदान कर रहीं हैं। विंडोज़ लाइव, हाट मेल, विंडोज़ लाइव मेसेंजर, लाइव सर्च तथा विंडोज़ लाइव स्पेस की सुविधा इस में हैं। यह अनेक व्यक्तियों से एक सात चाटिंग, वाइस रिकार्डिंग, तस्वीरों को ले चलना आदी महत्वपूर्ण सेवाओं से युक्त हैं। |