|
समाचार
| तमिल कंप्यूटिंग पर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी |
कनितमिल संगम, तमिल कंप्यूटिंग के लिए एक संस्था है । यह संस्था, दि मद्रास प्रिंटर्स लिथोग्रैफर्स एसेसियेशन के साथ संयुक्त रूप से तमिल कंप्यूटर मुद्रण के बारे में दि.02.02.07 से दि.04.02.07 तक चेन्नई का वल्लुवर कोट्टम में एक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित कर रही है । वल्लुवर कोट्टम को प्रसिद्ध तमिल कवि तिरुवल्लुवर के लिए केन्द्र माना जाता है तथा भाषाई कंप्यूटिंग संबंधी कार्यक्रम पहली बार यहां आयोजित किया जा रहा है ।
इस प्रदर्शनी को भारत में मुद्रण और डिजिटल संबंधी पहली प्रदर्शनी बताया जा रहा है तथा इसका नाम "तमिल कणिनि अच्चु" रखा गया है । इस कार्यक्रम में तमिलनाडु राज्य भर की 32 मुद्रण संस्थाएं भाग ले रही हैं । इस सम्मेलन में भाषाई कंप्यूटिंग की मुद्रण एवं प्रकाशन से संबंधित आवश्यकताओ तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला जाएगा। मुद्रकों, प्रकाशकों और मुद्रण क्षेत्र के विद्यार्थियों में जागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से आप्टिकल कैरेक्टर पहचान, स्पेल-चेकर, मुद्रण संबंधी सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल मीडिया की प्रगति, ई-पेपर जैसे विभिन्न विषयों पर भी इस सम्मेलन में चर्चा की जाएगी । अधिक जानकारी के लिए देखें www.kanithamizh.in | |