अब Microsoft के ब्लूटूथ मोबाइल की-बोर्ड 5000 का सुकून लें


            टैबलेट की विक्री में अब से 2015 तक 81 प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद के साथ लैपटॉप और टैबलेट दफ्तर और घर दोनों जगहों के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी उपकरण बन गए हैं और ये अक्सर हमारी उंगलियों और कलाई को पीड़ा देते हैं, खासकर जब केवल स्क्रीन पर प्रदर्शित कुंजीपटल से ही काम करना पड़े।

 


 
More Details: http://www.microsoft.com/hardware/en-us/p/bluetooth-mobile-keyboard-6000

 

आज से माइक्रोसॉफ्ट हार्डवेयर टैबलेट और लैपटॉप के प्रयोक्ताओं के लिए के नए ब्लूटूथ मोबाइल कुंजीपटल 5000 के रूप में एक अधिक आरामदायक कुंजीपटल प्रदान कर रहा है जो टैबलेट और लैपटॉप दोनों के लिए सुवाह्यता और आराम का सही संतुलन है। श्रम दक्षता विशेषज्ञ (इरगोनोमिस्ट) द्वारा अनुमोदित ब्लूटूथ मोबाइल कुंजीपटल 5000 के राहत देने वाले मोड़दार डिजाइन कलाई को अधिक स्वाभाविक रूप में संचालन की सुविधा देता है, अब आप चाहे अपने कार्यालय के क्यूब में बैठे हों अथवा अपने सोफे में या अपने पसंदीदा कैफे में टाइप कर रहे हों। कुंजीपटल की डिजाइन इसकी सुवाह्यता से समझौता नहीं करती क्योंकि इसकी पतली डिजाइन इसे हल्का और लाने-ले-जाने के लिए सुविधाजनक बनाता है - बस अपने बैग में डालिए और चल पड़िए !


अब तारों, डाक्स और यूएसबी नैनो ट्रांसिवर का झंझट छोड़़िए और ब्लूटूथ के माध्यम से विन्डोज़ आधारित टैबलेट, आइपैड और एन्ड्राइड उपकरणों को आसानी से कुंजी पटल से कनेक्ट कीजिए। अब आप चाहे नया संगीत खोज कर रहे हों या केवल ई-मेल भेजना चाहते हों, अथवा किसी बैठक का संक्षिप्त विवरण नोट कर रहे हों, बस यह सुनिश्चित कर ले कि हर काम आराम से हो। ब्लूटूथ मोबाइल कुंजीपटल 5000 अब अमेरिका में $ 49.95 में उपलब्ध है।

 

Read More on...