माइक्रोसॉफ्ट द्वारा मुफ्त अभिगम्यता उपकरण और डेवलेपर के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की उद्घोषणा

 

          माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन ने आज माइक्रोसॉफ्ट अभिगम्यता उपकरणो एवं प्रशिक्षण की तत्काल उपलब्धता की घोषणा की है। यह एक पैकेज है जिसमें दुनिया भर के डेवलपर की सहायता के लिए मुफ्त ऑनलाइन अभिगम्यता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, साप्टवेयर उपकरण और अन्य संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं जिससे वे विकलांग लोगों के लिए उपयोग-सुगम प्रौद्योगिकी उत्पाद, सेवाएं और वेबसाइट निर्मित कर सकें तथा व्यापार जगत के नेतृत्वकर्ताओं को अधिक युक्तिगत प्रौद्योगिक निर्णय लेने में समर्थ बना सके।


माइक्रोसॉफ्ट ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, नार्थरिज़ (सी.एस.यू.एन.) द्वारा प्रायोजित 26वें वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और विकलांग व्यक्तियों के लिए सम्मेलन में यह घोषणा की। वार्षिक सी.एस.यू.एन. सम्मेलन हर वर्ष अभिगम्यता डेवलपर समुदाय को एक साथ लाता है जहाँ वे अपने सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करते हैं तथा नए और उभरते अभिगम्यता उत्पादों एवं साधनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।


शुरू में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ही डेवलपर समूहों के बीच अभिगम्यता जागरूकता और विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन उपकरण और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम विकसित किए थे। परन्तु अभिगम्यता मार्गदर्शन के लिए ग्राहकों की बढ़ रही मांग के प्रत्युत्तर में माइक्रोसॉफ्ट ने प्रौद्योगिकी को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयास में लगे  दुनिया भर के निगमों, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लिए संसाधनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने का फैसला किया ।
माइक्रोसॉफ्ट सभी प्रकार की क्षमता वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने में संगठनों की मदद के लिए एक अभिगम्यता संसाधन गाइड भी प्रकाशित कर रहा है। यह गाइड डाउनलोड या मुद्रित किया जा सकता है। इसमें विकलांगता, अक्षमता तथा बढ़ती उम्र से संबंधित कठिनाइयों के विभिन्न प्रकारों और उसमें सहायता देने वाले सुलभ प्रौद्योगिकी साधनो के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की गयी है। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, उपकरण और संसाधन गाइड सभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इन संसाधनों में से अधिकांश सीडी पर भी उपलब्ध है।


माइक्रोसॉफ्ट में भरोसेमंद कम्प्यूटिंग के लिए विपणन के निदेशक, बोनी केरनी ने कहा "माइक्रोसॉफ्ट अभिगम्यता नवाचार और अभिगम्यता प्रौद्योगिकी के विकास में प्रौद्योगिकी उद्योग के अगुओं में से एक है, और हम लगातार अपने उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय हैं। इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों और संसाधनों को व्यापक रूप से उपलब्ध कराकर, हम आशा करते हैं कि हम दुनिया भर में सभी उम्र और क्षमताओं के लोगों के लिए अभिगम्यता का स्तर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।"


माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित सात प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हैं, जिसमे एक सामान्य सिंहावलोकन पाठ्यक्रम है जो तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों उपयोग-कर्ताओं के लिए है, एक विकास सिंहावलोकन पाठ्यक्रम है तथा पांच अन्य पाठ्यक्रम हैं जो विंडोज प्लेटफॉर्म प्रौद्योगिकी को समाविष्ट करते हैं जिसमें विंडोज प्रपत्र और विंडोज प्रस्तुति फाउंडेशन सम्मिलित हैं। इस सामग्री के साथ, डेवलपर अनेक विषयों पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं जिनमें सामान्य अभिगम्यता की क्षमता विकास से ले कर विशिष्ट प्रौद्योगिकियों, जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट चाँदी प्रकाश (सिल्वर लाइट) तक सम्मिलित है। इसके अलावा वेब विकास विषयों जैसे एआरआइए (अभिगम्यता सघन इंटरनेट अनुप्रयोग) और एचटीएमएल 5 आदि के बारे में समर्पित और गम्भीर लेख उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमो और अन्य संसाधनों को व्यापार जगत के नेतृत्वकर्ताओं को उनके प्रौद्योगिकी उत्पादों, वेब सेवाओं और आंतरिक प्रक्रियाओं की अभिगम्यता में सुधार के बारे में अधिक सूचनापरक निर्णय लेने में मदद करने के लिए भी डिजाइन किया गया हैं। सभी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्पादों और आंतरिक प्रणालियों में विकास-चक्र के आरंभ से ही अभिगम्यता के निर्माण के महत्त्व पर बल देते हैं।

 

अभिगम्यता प्रशिक्षण व्यवसायों, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के लिए कैसे लाभकारी है


अभिगम्यता तकनीक का उपयोग तथा विकास संगठनों को प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की ज़्यादा बड़ी तादाद से कर्मचारियों को आकर्षित करने तथा बेहतरीन कर्मचारियों को अपने साथ बनाये रखने के साथ-साथ उन्हें अधिकतम सहयोग और उत्पादकता के लिए लैस कर सकता है। बड़ी उम्र की आबादी के विस्तार के साथ एक संगठन के भीतर अभिगम्यता तकनीक की आवश्यकता वाले ग्राहकों का आधार भी बढ़ता है जिससे प्रतियोगी लाभ को निर्मित करने तथा बनाए रखने के लिए अभिगम्यता उत्पादों तथा सेवाओं की जरूरत बढ़ती जाती है।


अभिगम्यता उपकरण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और संसाधन गाइड के प्रस्तुति के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने विविध देशों में पायलट कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ मिलकर काम किया जिनमें हिल्टन वर्ल्डवाइड, यूनाइटेड किंगडम में लॉयड्स बैंक और संयुक्त राज्य अमेरिका में हूमाना इंक जैसे संगठनों सहित, सरकारी संस्थाएं जैसे अमेरिकी सामान्य सेवा प्रशासन, कोरिया की राष्ट्रीय सूचना एजेंसी और रोमानिया के शहर कॉस्टैंटा, के साथ साथ विज़न ऑस्ट्रेलिया जैसे गैर - सरकारी संगठन भी सम्मिलित हैं। इन संगठनों ने अपने इनपुट और प्रतिक्रिया दे कर यह सुनिश्चित करने में मदद की है कि अभिगम्यता के साधन दुनिया भर के निगमों, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों की उम्मीदों और जरूरतों को पूरा करे।


विज़न ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑनलाइन अभिगम्यता के राष्ट्रीय प्रबंधक, डेमियन मैककॉर्मेक ने कहा "अभिगम्यता प्रौद्योगिकी कई ऐसे लोगों को कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करने में समर्थ बनाती है, जो अन्यथा इसका उपयोग नहीं कर सकते थे। साथ ही यह किसी भी व्यक्ति को कंप्यूटर के अपने अनुभव को निजीकृत कर अपनी जरूरतों और वरीयताओं को पूरा करने में सक्षम बनाता है। माइक्रोसॉफ्ट का यह प्रशिक्षण समुदाय में अभिगम्यता को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों का पूरक तथा समर्थक है। कई सेवाओं के ऑन-लाइन होने के साथ, संगठनों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना कि उनकी सेवाएं लोगों की बड़ी से बड़ी संख्या के लिए सुलभ हो, ही अच्छा व्यापार है।"


उपभोक्ताओं के लिए अभिगम्यता के लाभ


अभिगम्य प्रौद्योगिकी दुनिया भर में लोगों की बढ़ती संख्या की एक आवश्यकता बन गयी है - विकलांग अथवा बढ़ती उम्र से संबंधित कठिनाइयों वाले लोगों से ले कर चोट, पर्यावरणीय परिस्थितियों या अन्य परिस्थितियों की वजह से अस्थायी सहायता की जरूरत वाले लोगों तक। अभिगम्य प्रौद्योगिकी विभिन्न क्षमताओं वाले लोगों की एक बड़ी संख्या को आसानी से देखने, सुनने तथा कंप्यूटर और अन्य उपकरणों का उपयोग करने, उन्हें सरकारी सेवाओं और सूचनाओं का उपयोग करने, रोज़गार प्राप्त करने तथा उसे बनाने रखने और जब तक वे कार्य करना चाहें तब तक उनकी उत्पादकता को बनाए रखने एवं बढ़ाने में समर्थ बनाती है।


विकलांग व्यक्तियों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के मुताबिक, विकलांगता दुनिया के सभी देशों में जनसंख्या के 15 से 20 प्रतिशत आबादी को प्रभावित करती है और औद्योगिक देशों में विकलांगता की घटनाएँ, उनकी आबादी में उम्र-दराज लोगों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ता जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अधिकृत फॉरेस्टर अनुसंधान इंक के एक अध्ययन में पाया गया कि कामगर उम्र के कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं (18-64 वर्ग समूह) की 57 प्रतिशत आबादी को अभिगम्य प्रौद्योगिकी के उपयोग करने से लाभ हो सकता है क्योंकि संभावित कठिनाइयाँ और अक्षमताएँ उनके कंप्यूटर के उपयोग को प्रभावित कर सकती हैं। फोरेस्टर के अनुसार जनसंख्या में उम्र-दराज लोगों की संख्या में वृद्धि होने से 65-74 के आयु वर्ग में कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि होगी, साथ ही ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ेगी जो अभिगम्यता तकनीक से लाभान्वित हो सकते हैं।


केरनी ने कहा " दुनिया भर के संगठन अभिगम्यता को अपने विकास की प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग बना कर अपने ग्राहक आधार का विस्तार कर सकती हैं तथा अपने कर्मचारियों को सशक्त एवं विकासशील बनाने के साथ ही अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ा सकती हैं। डेवलपर के लिए अभिगम्यता प्रशिक्षण नि:शुल्क उपलब्ध करा कर माइक्रोसॉफ्ट न केवल अपने सहयोगियों की मदद कर रहा है, बल्कि यह एक ऐसा संसाधन प्रदान कर रहा है जिसमें पूरे उद्योग को मजबूती प्रदान करने की संभावनाएँ हैं।"

 

माइक्रोसॉफ्ट अभिगम्यता उपकरण और प्रशिक्षण तथा अभिगम्यता संसाधन गाइड को माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर केंद्र की वेबसाइट http://msdn.microsoft.com/accessibility  से देखा और डाउनलोड जा सकता है।

 

 

Read More on...