माइक्रोसॉफ्ट खेल केन्द्र
आज माइक्रोसॉफ्ट खेल केन्द्र की नई सुविधा शुरू की जा रही है यह सेवा एम एस एन खेलों, बिंग खेल और विंडोज लाइव मैसेंजर पर एक समान रखी गई है, जिसका अर्थ है कि इनमें से किसी भी वेब साइट का उपयोग करने वाला व्यक्ति दूसरे साइट के उपयोग करने वाले व्यक्ति के साथ भी कोई खेल खेल सकता है, अपने मित्रों की अद्यतन स्थिति देख सकता है और एक दूसरे को खेल के लिए चुनौती भेज सकता है। देखें कड़ी- http://zone.msn.com/en-us/home
वुल्फ ने कहा, "आज की घोषणा के साथ, हमने आपके लिए आपके पसंदीदा खेलों को खोजना और खेलना आसान बना दिया है। साथ ही आप ये खेल उन लोगों के साथ मिल कर खेल पाएँगे जो आपके लिए अहम हैं। हम कई मंचों पर अबाधित रूप से इस अनुभव को प्रवाहित कर रहे हैं ताकि लाखों खिलाड़ियों को अपने समुदाय में अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिल सके।"
माइक्रोसॉफ्ट खेल केन्द्र के साथ साथ कंपनी ने आज यह भी घोषणा की कि एमएसएन खेल साइट का पुनर्निर्माण किया गया है, विंडोज लाइव मैसेंजर पर खेल के तजुर्बे को बेहतर बनाया गया है, और बिंग खेलों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेज़ी भाषी देशों, आस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटिड किंगडम और न्यूज़ीलैण्ड के बाज़ार में विस्तृत किया गया है।
वुल्फ ने यह भी कहा कि तीन खेल-अप्रतिबद्ध साइटों को नए केंद्र से जोड़ कर, माइक्रोसॉफ्ट गैर - कट्टर गेमिंग को और अधिक सामाजिक बनाना चाहता है। इस नए केंद्र के माध्यम से, खिलाड़ी अपने फेसबुक या विंडोज लाइव (या दोनों) खातों को खोल सकते हैं, अपने मित्रों की अद्यतन स्थिति देख सकते हैं, खेल चुनौती के अनुरोध भेज सकते हैं, खेलों में अग्रणी रहे लोगों की तालिका देख सकते हैं, किसी खेल को पसंदीदा खेल के रूप में सहेज कर उसे ढुँढना आसान बना सकते हैं और अपने पसंदीदा खेलों, खेलों के पूर्ववृत और लब्धांको पर नज़र रख सकते हैं।
वुल्फ ने कहा, "अब इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि आप मैसेंजर पर खेल रहे हैं या बिंग पर अथवा अपने मोबाइल डिवाइस पर, या कि अपने पीसी पर। आप अपने मंच की परवाह किए बिना संयोजन और प्रतिस्पर्धा की भावना का अनुभव कर सकते हैं। यह एक ऐसी चीज़ है जिसे पहले किसी ने नहीं किया है।"
माइक्रोसॉफ्ट को उम्मीद है कि यह अनूठी पेशकश अप्रतिबद्ध खिलाड़ियों को बहुत पसंद आएगी, जिनकी संख्या कैजु्अल खेल एसोसिएशन के अनुसार दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक हो चुकी है। कंपनी अब तक देख चुकी है कि नए मंचों पर आकस्मिक खेलों के लिए एक बड़ा उपभोक्ता समुदाय मौजूद है - जून में शुरू करने के बाद बिंग गेम्स के ब्राउज़र में अब तक 55 लाख से अधिक खेल सत्र हो चुके हैं।
वुल्फ ने कहा कि सामान्यतः, आकस्मिक खेलों का अर्थ आम लोगो के लिए बनाए गए विडियो खेलों से है जो सीखने और खेलने में आसान होते हैं। खेलों के लिए अत्यधिक रुझान रखने वाले कट्टर खिलाड़ियों के विपरीत, जो आम तौर पर युवा और पुरुष होते हैं, आकस्मिक खेलों के उपयोग करने वालों में अधिक उम्र के लोगों और महिलाओं की संख्या अधिक है।
वुल्फ ने कहा कि ये दर्शक माइक्रोसॉफ्ट के प्रोपर्टिज् में अपने पसंदीदा खेल खोज पाएंगे। सभी तीन पोर्टल्स के लिए कंसोल, हाथ-धारित, मोबाइल, और ऑनलाइन मंचो पर लोकप्रिय और बहु-प्रशंसित खेलों का चयन किया जाएगा और आगे नियमित रूप से नए खेल भी आरंभ होते रहेंगे। आज, शुरूआत में 35 से अधिक खेलों को एमएसएन खेल, विंडोज लाइव मैसेंजर और बिंग के मंच पर जोड़ दिया गया है। इन खेलों में क्युबिस 2, सुपर स्टेकर, और प्लांट वर्सेज ज़ोम्बिज जैसे लोकप्रिय खेल शामिल हैं और इन्हें सभी मंचों पर खेला जा सकता है।