माइक्रोसॉफ्ट टच माउस

 

माइक्रोसॉफ्ट टच माउस ने विंडोज़ 7 प्रयोक्ता के लिए टच-आधारित नैविगेशन की सुविधा की शुरुआत की है । छोटे से माउस की शुरुआत से विन्‍डोज 7 प्रयोक्ता के लिए अपने पीसी को इस्‍तेमाल करने का नया जरिया प्राप्‍त हुआ । नये माइक्रोसॉफ्ट टच माउस में पुराने जाने-पहचाने माउस की खूबियों को समाविष्‍ट किया गया है और मल्‍टी टच उपयोग की सुविधा उपलब्‍ध कराकर इसकी क्षमता में वर्ष 1960 से लगातार बढोतरी की जा रही थी । नये माउस के जरिए विन्‍डोजִ 7 के लाखों प्रयोक्ता को उनके ऑपरेटिंग सिस्‍टम को नैविगेट करने का सहज तरीका उपलब्‍ध कराया गया ।
माइक्रोसॉफ्ट  ने पहली बार ऐसे उपकरण का अविष्‍कार किया है जिसमें माउस की तरह नियंत्रण और शुद्धता तो है ही, साथ ही साथ इसमें वह इंटरएक्टिविटी है जिसका टच आपके पीसी को संचालित करता है । इससे आपको पीसी पर बेहतर नियंत्रण मिलता है और इसे आप अपनी ऊंगलियों पर महसूस कर सकते हैं ।  


टच माउस अपने उपयोगकर्ताओं को अपने माउस से वह सब करने की सुविधा प्रदान करता है जिसे वे करने के अभ्‍यस्‍त हैं, जैसे प्‍वाइंट और क्लिक करना, लेकिन इन सुविधाओं के  साथ ही साथ यह मल्‍टी–टच फंक्‍शनिलिटी भी उपलब्‍ध कराता है जो ऊंगलियों के खेल से ही विन्‍डोज 7 को आसानी से और तेजी से नैविगेट करने में मदद करता है । 


हर दिन प्रयोक्ता द्वारा किये जानेवाले कार्य जैसे विंडोज़ को मिनिमाइज़ और मैक्सिमाइज़ करना, वेब पेज पर स्‍क्रॉल करना और वे सभी कार्य जो माउस के उपर दायीं तरफ उपलब्‍ध हैं, अब ऊंगलियों के टच से प्रयोक्ता को उपलब्‍ध हो जाएंगे ।


टच माउस के जरिए प्रयोक्ता कई तरीके से नैविगेट कर सकते हैं ।
प्रयोक्ता जिस डॉक्यूमेंट में हैं, एक ऊंगली के जरिए वह 360 डिग्री स्‍क्रॉल कर सकता है ।


प्रयुक्‍त किये जा रहे एक्टिव विंडो को दो ऊंगलियों के जरिए मैनेज कर सकते हैं और विंडो को मिनिमाइज़ और मैक्सिमाइज़ करना या बांये से दांये स्‍नैप करने के कार्य को निष्‍पादित करने की सुविधा प्रदान करता है ।
तीन ऊंगलियों का इस्‍तेमाल करते हुए प्रयोक्ता अनेक टास्‍क के बीच स्विच ओवर करते हुए या सभी ओपन विंडोंज़ को क्लियर करते हुए अपने पूरे डेस्‍क्‍टॉप को मैनेज कर सकते हैं ।


अंगूठे के स्‍पर्श मात्र से प्रयोक्ता अनेक प्रोगामों जैसे इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर, पॉवर प्‍वाइंट, और विंडोज़ फोटो व्‍यूअर में फारवर्ड और बैक मूव कर सकते हैं ।
टच माउस के अंदर छद्म रूप से से एक साधारण डिज़ाईन लगाया गया है जो विभिन्‍न कंपनियों पर किये गए दो वर्षों के अनुसंधान का परिणाम है । यह उत्‍पाद रेडमंड और कैम्‍ब्रिज में माइक्रोसॉफ्ट अनुसंधान टीमों और माइक्रोसॉफ्ट हार्डवेयर के अप्‍लाईड साइंस ग्रुप के द्वारा वर्ष 2008 में प्रारंभ किए गए संयुक्‍त प्रयास माउस 2.0 प्रोजेक्‍ट के फलस्‍वरूप तैयार किया गया है । उनका उद्देश्‍य मल्‍टी-टच सेंसिंग के साथ माउस की मानक क्षमताओं को संयुक्‍त करना था ।


इस टीम ने पहले–पहल प्रयोक्ता के फीडबैक पर अत्‍यंत अधिकांशतः निर्भर रहते हुए व्‍यापक तौर पर प्रौद्योगिकी और इंटरैक्‍शन मॉडल में संभावनाओं की तलाश की । अंततः इसके परिणामस्‍वरूप पांच अ‍लग-अलग रिसर्च प्रोटोटाइप प्राप्त हुए जो मल्‍टी-टच सेंसर के अलग-अलग प्रकारों का प्रतिनिधित्‍व करते थे, ये हैं - कैमरा-आधारित; आर्टिकुलेटेड यानी तीन माउस सेंसर को एक में स्‍थापित किया गया; और कैपेसिटिव जो लैपटॉप के ट्रैकपैड के समान कार्य करता है । सावधानीपूर्वक विचार के बाद टीम ने यह फैसला किया कि कैपेसिटिव-सेंसिंग मॉडल स्‍वीकार्य है क्‍योंकि यह जाने-पहचाने माउस के आकार को छोड़े‍ बिना मल्‍टी-टच कार्यप्रणाली को अपनाता है । उन्‍होंने इस बात को ध्‍यान में रखते हुए कि यह हाथों के लिए आरामदायक हो, इसके बावजूद सभी पांच ऊंगलियों से यह सहज सुविधा के लिए सही सरफेस उपलब्‍ध कराए, अनेक संभाव्‍य आकार तैयार किये ।  इस टीम ने अनेक व्‍यापक प्रयोक्ता अनुसंधान किया और सैकड़ों आकार और मॉडल टेस्‍ट किये और उसके बाद 23 डिग्री स्‍लोप वाले माउस पर इसे लगाया । इसके आरामदायक आकार के कारण यह यूजर्स के लिए प्रयोग में आसान है और जिस कार्य के लिए इसे डिजाइन किया गया है , उसे करने के लिए इसमें पर्याप्‍त समतल आकार है ।


कई महीनों के बाद, वे सेंसर डिजाइन और उसकी घर्षण की कार्यप्रणाली को निरंतर सुधारते रहे हैं । इसी का परिणाम है टच माउस जो पीसी के प्रयोगकर्ताओं को विंडोज 7 की उन विशेषताओं को एक्‍सेस करने के लिए सहज सुविधा उपलब्‍ध कराता है जिसे वे बेहद पसंद करते हैं । टच, प्रौद्योगिकी से इंटरएक्‍ट करने का लोकप्रिय माध्‍यम बनता जा रहा है लेकिन हाथ से धारित करनेवाले छोटे उपकरणों में यह अधिक प्रचलित रहा है । डायरेक्‍ट टच प्रौद्योगिकी कुछ चीजों के लिए अच्‍छी है लेकिन सभी चीजों के लिए नहीं । यह डिजिटल पिक्‍चर के  माध्‍यम के जरिए स्‍क्रोलिंग और फ्लिकिंग आसानी से करता है लेकिन एक्‍सेल  के छोटे से सेल में क्लिक किया जाना अधिक बार नहीं नहीं करता  ।


विंडोज 7 के केवल एक भाग में ही हार्डवेयर में मूल रूप से टच एनेबल्‍ड है । टच माउस माइक्रोसाफ्ट हार्डवेयर विंडोज 7 के लाखों यूजर्स को टच प्रौद्योगिकी उपलब्‍ध कराने के माइक्रोसाफ्ट हार्डवेयर के प्रयासों का हिस्‍सा है । अन्‍य उपकरण हैं – एक्‍सप्‍लोरर टच माउस, आर्क टच माउस, और जल्‍द ही जारी किये जानेवाला टच माउस आर्टिस्‍ट एडिशन । 


टच माउस मल्‍टी टच पीसी इनपुट उपकरण के लिए तैयार किया गया एक प्रयास है और इसे आनेवाली प्रौद्योगिकियों के क्रम में एक शुरुआत कहा जा सकता है । 

 

Read More on...