माइक्रोसॉफ्ट स्काइप के अधिग्रहण को तैयार


माइक्रोसॉफ्ट तथा स्काइप ग्लोबल एसएआरएल ने आज घोषणा की है कि उनके बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत माइक्रोसॉफ्ट 8.5 अरब डॉलर मेंसिल्वर लेक के नेतृत्व वाले निवेशक समूह से इंटरनेट की अग्रणी संचार कंपनी स्काइप काअधिग्रहण करेगी। इससमझौते का अनुमोदन माइक्रोसॉफ्ट और स्काइप के निर्देशक बोर्ड द्वारा किया जा चुका है।


इस अधिग्रहण से विडियो और ध्वनि संचार की सद्य अभिगम्यता में वृद्धि होगी जिससे उपभोक्ताओं और उद्यमी उपयोगकर्ताओं दोनों को लाभ होगा तथा नए कारोबार और आय सृजन के अवसरों में महत्त्वपूर्ण वृद्धि होगी। यह संयोजन जहाँ स्काइप के विश्व स्तरीय ब्रांड और उसके नेटवर्कीय मंच की पहुँच को विस्तारित करेगा,वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सद्य संचार उत्पादों और सेवाओं की मौजूदा पोर्टफोलियो को बढ़ायगा।


2010 में,17 करोड़ उपयोगकर्ताओं और ध्वनि और विडियो द्वारा बातचीत के 207 अरब से अधिक मिनटों के साथ स्काइप दोस्तों, परिवारों, और व्यापारिक सहयोगियों के बीच विश्व स्तर पर सघन औरसार्थक संपर्क बनाने में अग्रणी रहा है। माइक्रोसॉफ्ट भी एक लंबे समय से लिन्क(जिसमें तीसरी तिमाहीमें 30 प्रतिशत राजस्व वृद्धि हुई), आउटलुक, मैसेन्जर, हॉटमेल और एक्सबॉक्सलाइव जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर सद्य संचार के लिए ध्यान केन्द्रित किए है और निवेश करता रहा है।


स्काइप एक्सबॉक्सलाइव, किनेक्ट,विंडोज फोन और अन्य अनेक विंडोज़ उपकरणों को समर्थन देगा और माइक्रोसॉफ्टस्काइप प्रयोक्ताओंको लिन्क,आउटलुक,एक्सबॉक्स लाइव और अन्य समुदायों के साथ जोड़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट गैर-माइक्रोसॉफ्ट प्लेटफार्मों पर स्काइप का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए समर्थन तथा निवेश करना जारी रहेगा।


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बाल्मर ने कहा,"स्काइप एक अभूतपूर्व सेवा है जो दुनिया भर के लाखों लोगों की पसंद है" इनदोनों कोएक साथ ला कर हम सद्य संचार का भविष्य निर्मित करेंगे ताकि लोग दुनिया में कहीं भी अपने परिवार,दोस्तों,ग्राहकोंऔर सहयोगियों के साथ आसानी से जुड़े रहें।"


स्काइप माइक्रोसॉफ्टके भीतर एक नया व्यापार प्रभाग बन जाएगा। स्काइप के सीईओ टोनी बेट्स अब माइक्रोसॉफ्टस्काइप डिवीजन के अध्यक्ष का पद संभालेंगे और सीधे बाल्मर के मातहत होंगे।


टोनी बेट्स ने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट और स्काइप सॉफ्टवेयर नवाचार और उत्पादों को ग्राहकों तकलाने की हमारी दृष्टि में सहगामी हैं।इससाथ से,हम हमारेवैश्विक समुदाय के विस्तारकी स्काइप की योजना में तेजी लाने में समर्थ होंगे और हर किसी के लिए संवाद और सहयोग के नए तरीके प्रस्तावित कर सकेंगे।"


बाल्मर ने कहा "एक नेतृत्वकर्ता के रूप में टोनी बेट्स का पिछला रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उनकी उपस्थिति माइक्रोसॉफ्ट प्रबंधन टीम को मजबूत करेगी। मैं माइक्रोसॉफ्ट में स्काइप के प्रतिभाशाली वैश्विक कार्य दल का उपनी अंतर्दृष्टि, विचारों, और अनुभव के साथ स्वागत करता हूँ।"
स्काइप की बिक्री करने वाले निवेशक समूह की ओर से बोलते हुए है सिल्वर लेक के प्रबंध निदेशक इगन डरबन ने कहा: "स्काइप पर हमारे स्वामित्व के दौरान इसमें हुए परिवर्तनो से हम रोमांचित हैं और इसके टीम प्रबंधन और कर्मचारियों के असाधारण प्रतिबद्धता के लिए उनके आभारी हैं। हम स्काइप केमाइक्रोसॉफ्ट के साथ दीर्घकालिक भविष्य के बारे में उत्साहित हैं,क्योंकि यह दुनिया का सबसे गतिशील और व्यापक संचार प्लेटफार्म बनने की ओर अग्रसर है।"


2003 में स्थापितस्काइप कासितम्बर 2005 में इ-वेद्वारा में अधिग्रहण कर लिया गया था और फिर नवंबर 2009 में सिल्वर लेक के नेतृत्व में एक निवेश समूह द्वारा इसका अधिग्रहण किया गया। सिल्वर लेक के नेतृत्व में स्काइप नेपिछले 18 महीनों में प्रभावशाली प्रगति की है।इस नेतृत्व में मासिक बात चित के मिनटों में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई, नई राजस्व धाराओं और रणनीतिक साझेदारीयों का विकास हुआ, सहकर्मी नेटवर्क को शक्ति प्रदान करने वाली बौद्धिक संपत्ति प्राप्त हुई,और एक उत्कृष्ट और वरिष्ठ प्रबंधन टीम खड़ी हुई।

 

Read More on...