ऑफिस के लिए विजुअल स्टूडियो
समाधान के लिए फ्रंट एंड के रुप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उपयोग करके आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के परिचित यूजर इंटरफेजों और वर्ड में वर्ड प्रोसेगिंग सुविधाओं, एक्सेल के डेटा विश्लेषण सुविधाओं और आउटलुक के ई-मेल प्रबंधन सुविधाओं जैसे साधनों का लाभ उठा सकते हैं । विजुअल स्टूडियो में आप ऑफिस अनुप्रयोगों को अनुकूलित करने और अपनी व्यवसाय प्रक्रियाओं के लिए जरुरी विशिष्ट सुविधाओं को जोड़ने के लिए समाधान विकसित करा सकते हैं । उदाहरण के लिए, आप वर्डको एक कांट्रेक्ट जेनेरेटर के रुप में बदल सकते हैं जो पहले से मौजूद भागों में कांट्रेक्टों को एकत्र करता है जिसे संपादन योग्य या संपादन योग्य नहीं बनाया जा सकता है । एक्सेल में आप विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुकूलित ऑटोमेटेड बजट वर्कशीट बना सकते हैं । आपके यूजर ऑफलाइन ऑफिस समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं जो जटिल समाधानों को वेब-आधारित आर्किटेक्चर का प्रयोग करने की तुलना में अधिक व्यावहारिक बनाता है ।
डॉक्युमेंट-स्तरीय अनुकूलनों में एसेम्बली शामिल होता है जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड या माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेल में एकल डॉक्युमेंट, वर्कबुक या टेम्पलेट के साथ जुड़ा हुआ है । एसेम्बली लोड होता है जब इससे जुड़े डॉक्युमेंट खुला होता है । अनुकूलन में जिन सुविधाएं को आपने बनाया है वे केवल तभी उपलब्ध होते हैं जब इससे जुड़ा डॉक्युमेंट खुला होता है । अनुकूलनों द्वारा अनुप्रयोग-व्यापी परिवर्तनों जैसे किसी नए मेनू आइटम या रिबन को प्रदर्शित करना जब कोई डॉक्युमेंट खुला हो, को नहीं किया जा सकता है ।
विजुअल स्टूडियो में ऐसे साधन शामिल होते हैं जो डॉक्युमेंट स्तरीय अनुकूलनों को बनाने में आपकी सहायता करते हैं । जिस डॉक्युमेंट को आप अनुकूलित करते हैं वह विजुअल स्टूडियो में डिजाईन सतह के रुप में होस्ट होता है और आपको डॉक्युमेंट को ड्रैग और ड्रॉप नियंत्रण के द्वारा डिजाईन करने में समर्थ बनाता है । डॉक्युमेंट-स्तरीय परियोजनाओं में विजुअल स्टूडियो की कई दूसरी विशेषताएं जैसे विंडोज फॉर्म्स कंट्रोल, ड्रैग एंड ड्रॉप बाइंडिंग और एकीकृत डीबगर उपलब्ध होती हैं ।
अनुप्रयोग-स्तरीय एड-इन में एक एसेम्बली शामिल होती है जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस अनुप्रयोग से जुड़ी होती है । आम तौर पर, जब जुड़ा हुआ अनुप्रयोग शुरु होता है तब एड-इन चलता है, हालांकि यूजर पहले ही अनुप्रयोग के चलने के बाद भी एड-इन को लोड कर सकते हैं । एड-इन में आप जिन विशेषताओं को बनाते हैं वे अनुप्रयोग में ही उपलब्ध होता है चाहे जो भी डॉक्युमेंट खुला हो ।
विजुअल स्टूडियो में टूल्स शामिल होते हैं जो एद-इन बनाने में आपकी सहायता करते हैं । एड-इन परियोजनाओं में एक स्वत: जेनेरेटेड श्रेणी शामिल होती है जो एड-इन का प्रतिनिधित्व करती है । यह श्रेणी प्रोपर्टियों और इवेंटों को प्रदान करती है जिसे आप होस्ट अनुप्रयोग के ऑब्जेक्ट मॉडल तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और जब एड-इन लोड होताहै एवं शट-डाउन हो तब कोड को रन कर सकते हैं ।
आप प्रोग्राम के तौर पर अपने समाधान में एक ऑफिस अनुप्रयोग की विशेषताओं को लेखन कोड के द्वारा सम्मिलित करते हैं जो अनुप्रयोग के ऑब्जेक्ट मॉडल को एक्सेस करता है । ऑब्जेक्ट मॉडल श्रेणियों की एक व्यवस्था होती है जो विभिन्न प्रोपर्टियों और पद्धतियों के माध्यम से कार्यात्मकता को स्पष्ट करता है । प्रत्येक ऑफिस अनुप्रयोग के लिए ऑब्जेक्ट मॉडल अलग-अलग होता है ।
विजुअल स्टूडियो में ऑफिस विकास टूल्स के प्रयोग से बनाए गए एक समाधान से किसी ऑफिस अनुप्रयोग के ऑब्जेक्ट मॉडल को प्रयोग करने के लिए, आपको अनुप्रयोग के लिए प्राइमरी इंटेरॉप एसेम्बली (पीआईए) का इस्तेमाल करना आवश्यक है । पीआईए आपके समाधान में ऑफिस अनुप्रयोगों के सीओएम आधारित ऑब्जेक्ट मॉडल के साथ परस्पर प्रभाव डालने के लिए प्रबंधित कोड को समर्थ बनाता है ।
एक ऑफिस समाधान विकसित करने और बनाने के लिए आपको अपने विकास कंप्यूटर में ऑफिस पीआईए संस्थापित करना आवश्यक है । .NET फ्रेमवर्क 3.5 को लक्षित करने वाले ऑफिस समाधान को चलाने के लिए एंड-यूजर कंप्यूटरों में भी पीआईए संस्थापित होना चाहिए । तथापि, .NET फ्रेमवर्क 4 को लक्षित करने वाले ऑफिस समाधानों को एंड-यूजर कंप्यूटरों में चलाने के लिए ऑफिस पीआईए की जरुरत नहीं होती है ।