विश्व संस्कृत सम्मेलन

 

             2009 में जापान के क्योटो में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत अध्ययन संघ (आई ए एस एस) के 14वें विश्व सम्मेलन में तय कार्यक्रम के अनुसार 15वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन 5 से 10 जनवरी 2012 तक भारत की राजधानी दिल्ली में  किया जाएगा। इसकी मेजबानी आई ए एस एस और आर एस के एस (राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, नई दिल्ली के अधीन एक डीम्ड विश्वविद्यालय है। 15वें विश्व संस्कृत सम्मेलन में छह समांतर सत्रो में 18 विषयगत सत्र संचालित होंगे जिसकी अध्यक्षता उन विषयों से संबंधित विशेषज्ञ संयोजक करेंगे। ये संयोजक अपने विषय के प्रोफ़ाइल का निर्धारण करेंगे और सम्मेलन में प्रस्तुति योग्य शोधालेखों का चयन करेंगे। सम्मेलन के दौरान, वे व्यक्तिगत रूप से अपने विषय सत्र के बैठकों की अध्यक्षता कर सकते हैं और / या यदि आवश्यक हो तो इसके लिए अतिरिक्त अध्यक्ष मनोनीत कर सकते हैं।


विषय अनुभाग के संयोजक किसी विशिष्ट पैनल के मुद्दों को रेखांकित करने के लिए आंशिक रूप से अपने विषय के नाम में कुछ संशोधन कर सकते हैं। सम्मेलन में विद्वत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए, वे अपने विषय में वक्ताओं की संख्या पूर्वनिर्धारित कर कम रख सकते हैं। शोधालेख प्रस्तुत करने को इच्छुक विद्वान नई दिल्ली सचिवालय को अपना शीर्षक और शोधपत्र का सारांश भेज सकते हैं। सार-पत्रों को संबन्धित संयोजको को भेज दिया जाएगा जो उसकी समीक्षा कर अंतिम चयन करेंगे। सभी संयोजको से उनके विषय के सम्मेलन कार्यवाही के संकलन और संपादन के समय अपने सत्र में प्रस्तुत शोध पत्रों के संपादक के रूप में कार्य करना अपेक्षित होगा।


वेब साइट : http://www.sanskrit.nic.in/


संपर्क सूत्रः


15वां विश्व संस्कृत सम्मेलन
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
डीम्ड विश्वविद्यालय
मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, भारत सरकार
56-57, इंस्टीटयूशनल एरिया
डी ब्लॉक, जनकपुरी
नई दिल्ली- 110058
ई-मेल: wscrsks@yahoo.com
सीसी(अतिरिक्त प्रति) : wscrsks@gmail.com

Read More on...