विंडोज़ 8.0 अब चौदह नई भाषाओं में भी उपलब्ध
विंडोज़ 2000 में शुरुआत के साथ, बहुभाषी यूजर इंटरफ़ेस प्रौद्योगिकी (MUI) उपयोगकर्ताओं को अपने विंडोज़ पीसी को अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अन्य प्रदर्शन भाषाओं में स्थापित करने और उन दोनों भाषाओं के बीच स्विच करने की अनुमति देती है। लेकिन अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी विंडोज़ पीसी में पहली बार उपयोग की गयी भाषा को बदलना आसान नहीं होता। विंडोज़ 8 के लिए, हमने प्रदर्शन भाषा अनुभव की पुनर्कल्पना की है, जिसमें अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अन्य प्रदर्शन भाषाओं को सभी विंडोज़ उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराने, उन्हें खोजने और स्थापित करने की प्रक्रिया को बहुत आसान बनाते हुए, उपयोगकर्ताओं के लिए उन दोनों प्रदर्शन भाषाओं के बीच स्विच करने की प्रक्रिया को सहज बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस ब्लॉग प्रकाशन से इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विंडोज में किये जा रहे परिवर्तनों का खुलासा किया जा रहा है।

21 फरवरी यूनेस्को का अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस है। इस उपलक्ष्य में विंडोज़ टीम ने आज घोषणा की है कि विंडोज़ 8 चौदह नए भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विंडोज़ की समर्थित भाषाओं की कुल संख्या 109 हो जाएगी।
आज की घोषित भाषाएं हैं
अंग्रेज़ी (ब्रिटेन),
पंजाबी (पाकिस्तान),
सिंधी (पाकिस्तान),
सेंट्रल कुर्द (इराक),
उईघुर (चीन जनवादी गणराज्य),
बेलारूसी (बेलारूस),
किन्यारवांडा (रूआण्डा)
तिग्रीन्या (इथियोपिया),
ताजिक (ताजिकिस्तान),
वोलोफ (सेनेगल),
K'iche '(ग्वाटेमाला)
स्काट्स् गायेलिक् (यूनाइटेड किंगडम),
चेरोकी (संयुक्त राज्य अमेरिका) और
वेलेनसियन (स्पेन).