विजुअल स्टूडियो 2010 के लिए विन्डोज़ एजुअर उपकरण: सुविधाएं:
सुगम प्रकाशन: यह आपके खाते में प्रकाशक सेटिन्गस् फाइल की सुविधा दे कर आपके कम्प्युटरी परिवेश को विन्डोज़ एजुअर से जोड़ने की प्रक्रिया बहुत आसान बना देता है। आप विजुअल स्टुडिओ से बाहर निकले बिना परिनियोजन के सभी पहलुओं जैसे रिमोट डेस्कटॉप (RDP) का अनुरूपण कर सकते हैं। आपको केवल इतना करना है कि विजुअल स्टूडियो प्रकाशक विज़ार्ड का उपयोग कर प्रकाशक विन्यासन को इंटरनेट से अवतरित कर लें और उन्हें विजुअल स्टूडियो में ले आएं। डिफाल्ट से, प्रकाशक अंतर्कोशित परिनियोजन के उन्नयन का उपयोग परिलक्षित होने वाली तीव्रता वाले अनुप्रयोगों में अद्यतीकरन के लिए करेगा।
एकाधिक प्रोफाइल: प्रकाशक विन्यासन, निर्माण विन्यासन, और बादली विन्यासन के आपके विकल्प एक या एक से अधिक प्रकाशक प्रोफ़ाइल एमएस बिल्ड फ़ाइलों में संग्रहीत रहेंगे। इससे आप और आपकी टीम के लिए कम्प्युटरी परिवेश के सभी सेटिंग्स को तेजी से बदलना आसान हो जाता है।
टीम निर्मिति : विजुअल स्टूडियो 2010 के लिए विन्डोज़ एजुअर उपकरण अब आपके अनुप्रयोगों को संकुलित करने तथा पास-इन प्रोपर्टिज् को एमएसबिल्ड कमांड लाइन समर्थन प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे एक हल्के मशीन पर भी अधिष्ठापित किए जा सकते हैं इसके लिए विजुअल स्टूडियो का होना आवश्यक नहीं है।
अंतर्कोशित अद्यतीकरण : विजुअल स्टूडियो अब आपको विन्डोज़ एजुअर में परिनियोजित सेवाओं में उन्नत अंतरकोशित अद्यतीकरण की सुविधा देता है। अधिक जानकारी के लिए देखें
http://blogs.msdn.com/b/windowsazure/archive/2011/10/19/announcing-improved-in-place-updates.aspx
परिष्कृत प्रकाशक विज़ार्ड : प्रकाशक विज़ार्ड में साइन - इन करने से ले कर, परिनियोजन के विन्यासन और परिवर्तनों की संक्षिप्त समीक्षा तक के प्रकाशक अनुभवों को नया रूप दिया गया है।
स्वचालित प्रत्ययन प्रबंधन विन्यास: अब किसी प्रमाणपत्र को निर्मित करने तथा उसके प्रबंधन करने की पूरी प्रक्रिया को स्वयं करने की आवश्यकता नहीं है।
एकाधिक सदस्यता परिनियोजन प्रबंधन: जब आप विजुअल स्टूडियो की परिसीमा में प्रकाशन करना चाहते हैं तब यह आपके द्वारा चयनित सदस्यता को चुन कर एकाधिक विंडोज एजुअर सदस्यता का उपयोग करना आसान बना देता है।
अधिवासी सेवा निर्माण: यह विजुअल स्टूडियो के भीतर विन्डोज़ एजुअर पोर्टल पर जाने की आवश्यकता के बिना नए अधिवासी सेवाएं निर्मित करता है।
संग्रहण लेखा: यह विजुअल स्टूडियो के भीतर विनियोजित भंडारण खाते बनाता है तथा उन्हें विन्यस्त करता है। (अब इसके लिए पूरी प्रक्रिया को स्वयं करने की ज़रुरत नहीं है)
दूरस्थ डेस्कटॉप कार्यप्रवाह: इसके लिए प्रमाणपत्र बनाने के लिए या अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। इसे बस एक चेकबॉक्स क्लिक कर और उपयोगकर्ता का नाम / पासवर्ड प्रदान कर सक्रिय किया जा सकता है।
परिनियोजन विन्यास: यह एकाधिक परिनियोजन परिवेश विन्यास का प्रबंधन कर सकता है।
एजुअर गतिविधि लॉग : प्रकाशक और वर्चुअल मशीन आरंभीकरण की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होती है।