मंथन पुरस्कार
मंथन पुरस्कार ई-सामग्री और रचनात्मकता में सर्वोत्तम प्रथाओं को पहचान देने के लिए भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है । डिजिटल एम्पावर्ड फाउंडेशन ने इसे वर्ल्ड समिट एवार्ड, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और विभिन्न पणधारकों जैसे सिविल सोसायटी सदस्यों, मीडिया और दक्षिण एशियाई राष्ट्रों में विकास के लिए डिजिटल सामग्री को बढ़ावा देने में लगे संगठनों के साथ साझेदारी में आरंभ किया था ।
यह तब से भारत में विकास क्षेत्र के लिए ई-सामग्री में सबसे श्रेष्ठ को परिभाषित करता है । पूरी दुनिया में कंप्यूटर, इंटरनेट, समुदाय रेडियो, ऑडियो-वीडियो, अन्य नवीनतम उपकरणों और ब्लॉगों के माध्यम से सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के बढ़ते प्रयोग को मान्यता मिल रही है ।
भारत में आईसीटी को सबसे उपयोगितामूलक और गुणवत्ता वाले संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है । ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट है कि कैसे इंटरनेट, पीसी, सीआर और दूसरे माध्यमों जैसे विभिन्न आईसीटी उपकरणों के इस्तेमाल से व्यक्तियों और स्थानीय समुदायों का सतत रुप से सशक्तिकरण किया जा रहा है ।
हमें यह घोषित करते हुए गर्व है कि भाषा इंडिया को “ई-स्थानीयकरण” के लिए पहला पुरस्कार प्रदान किया गया है । भाषा इंडिया को यह पुरस्कार प्रमुख भारतीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड, तमिल आदि के लिए भाषा कंप्यूटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिया गया ।
भाषा इंडिया ऑनलाइन सामग्री प्रदान करने वाला एक असली समुदाय साइट है । भाषा इंडिया फोरम सवाल पूछने और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त मंच के रुप में काम करता है । भाषा इंडिया के विशेषज्ञों का पैनल भारतीय भाषाओं से संबंधित सवालों के जवाब देते हैं । भाषा इंडिया का एक लक्ष्य लघु व्यवसायों और व्यक्तियों को उनके भारतीय भाषा अनुप्रयोगों और फॉन्टों को बिना किसी बाधा के बाजार में लाने की अनुमति देकर इंडिक भाषा कंप्यूटिंग को बढ़ावा देना है ।
भाषा कंप्यूटिंग के मुख्य कार्य में आईएमआई नामक प्रोग्राम का विकास शामिल है जो प्रयोक्ताओं को हेल्प के साथ अंग्रेजी QWERTY कुंजी-पटल के इस्तेमाल, कुंजी-पटल के कई ले-आउटों और भाषा टूगलों के सआथ भारतीय भाषाओं में पाठ लिखने का एक सुविधाजनक तरीका देता है और इसे किसी भी वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज में इस्तेमाल किया जा सकता है ।